विदिशा में सूखे तालाब में गिरी टवेरा कार: तीन बारातियों की मौत, 7 अन्य गंभीर घायल, 2 भोपाल रेफर

रायसेन जिले के गैरतगंज से बारात विदिशा के जाफरखेड़ी में दशरथ सिंह के यहां आ रही थी। टवेरा कार में कुल 10 लोग सवार थे। सभी कार से विदिशा जिले में प्रवेश कर गए और कोतवाली क्षेत्र में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सहित सीधे तालाब में जा गिरी।

Vidisha Car Accident

Vidisha Car Accident: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में देररात एक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 7 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, रायसेन जिले के गैरतगंज से बारात विदिशा के जाफरखेड़ी में दशरथ सिंह के यहां आ रही थी। टवेरा कार में कुल 10 लोग सवार थे। सभी कार से विदिशा जिले में प्रवेश कर गए और कोतवाली क्षेत्र में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सहित सीधे तालाब में जा गिरी। इस हादसे में 35 वर्षीय राजेश लोधी, 30 वर्षीय सोनू लोधी, 35 वर्षीय चंद्रशेखर की मौत हुई है। घायलों में कुछ बच्चे और युवा शामिल है।

10 साल के बालक सहित दो भोपाल रेफर किए

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनूप वर्मा ने बताया कि घायलों के लिए डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात की गई है। दुर्घटना में 45 वर्षीय भावसिंह लोधी, 10 वर्षीय ऋतुराज की हालत नाजुक होने पर उन्हें विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। जहां से उन्हें भोपाल रेफर किया गया है। अन्य घायलों में 14 वर्षीय राज बोधी, अशोक, बृजेश और सुदीप लोधी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।

ये भी पढ़ें: भोपाल में लिव इन पार्टनर निकला हत्यारा !: पानी की टंकी में बक्से में मिली थी लाश, टैटू से हुई सिया की पहचान, बॉयफ्रेंड समीर गिरफ्तार, तस्वीरें आईं सामने

विवाह स्थल से एक किमी दूर ही हुई दुर्घटना

सूखे तालाब में वाहन गिरने और चीख-पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और निजी वाहनों की मदद से लहूलुहान घायलोें को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों के बाद जिस घर विवाह में आ रहे थे, वह घटना स्थल से महज एक किलो मीटर दूर रह गया था।

घटना स्थल निरीक्षण कर कलेक्टर ने सुधार के निर्देश

हादसे की खबर मिलते ही कलेक्टर अंशुल गुप्ता, एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंचा। कलेक्टर ने घायलों की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद कलेक्टर ने सुधार के जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

खबर अपडेट की जा रही है...

ये भी पढ़ें: IAS संतोष वर्मा को बड़ा झटका: MG रोड थाने में देना होंगे सिग्नेचर सैंपल, फर्जी दस्तावेज मामले में इदौर कोर्ट के आदेश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article