T20 विश्व कप का सुपर संडे: IND vs PAK महामुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष रुद्राभिषेक और पूजन, खिलाड़ियों की फोटो रख भारत की जीत के लिए प्रार्थना

टी-20 विश्व कप 2026 में आज रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में महामुकाबला होने जा रहा है। मैच से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष रुद्राभिषेक और हवन-पूजन किया गया।

t20 world cup 2026 india vs pakistan colombo mahakal puja ujjain victory hindi news zvj

भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान किया।

T20 World Cup 2026 India vs Pakistan Match: क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा और रोमांचक मुकाबला आज रविवार को कोलंबो के मैदान पर होने जा रहा है। टी-20 विश्व कप 2026 के तहत भारत और पाकिस्तान की टीमें शाम 7 बजे आमने-सामने होंगी। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर देशभर में दीवानगी अपने चरम पर है। विशेष बात यह है कि आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व भी है। ऐसे में उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के लिए विशेष मंत्रोच्चार और रुद्राभिषेक किया गया है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि के जिसके चलते भक्तों में विशेष उत्साह है और वे जीत के लिए महादेव से प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं भोपाल में कई स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं और सार्वजनिक स्थलों पर लाइव स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है।

क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह

आईसीसी टी-20 के वर्ल्ड कप में रविवार को कोलंबो में होने वाले इस महामुकाबले का इंतजार करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर होने वाली यह T20 मैच की जंग किसी उत्सव से कम नहीं है। इस बार महाशिवरात्रि के शुभ संयोग ने इस उत्साह को दोगुना कर दिया है।

शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस महामुकाबले के लिए देशभर में उत्साह चरम पर है। मैदान पर उतरने से पहले टीम इंडिया के लिए मंदिरों में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा है, जहां फैंस अपनी टीम की विजय के लिए विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं।

publive-image

उज्जैन में खिलाड़ियों की फोटो रखकर पूजा

विश्वप्रसिद्ध उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह से ही माहौल भक्ति और क्रिकेट के रंग में रंगा नजर आया। मंदिर के पुजारियों और पुरोहितों ने गर्भगृह में भगवान महाकाल का विशेष पूजन और अभिषेक किया। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ियों की तस्वीरें भगवान के चरणों में रखी गईं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा महाकाल से कामना की गई कि भारतीय टीम पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज करे और विश्व कप में देश का नाम रोशन करे।

रविवार की सुबह मंदिर में 50 से अधिक पुजारियों और भक्तों ने एक साथ मिलकर टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना की, इस दौरान कप्तान सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की तस्वीरें शिवलिंग के समीप रखी गईं। ब्राह्मण पुजारी परिवार ने विशेष पूजन करते हुए महादेव से आशीर्वाद मांगा।

भोपाल में लाइव स्क्रीनिंग और जश्न की तैयारी

राजधानी भोपाल में इस मैच को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। शहर के प्रमुख चौराहों और क्लबों में बड़ी एलईडी (LED) स्क्रीन लगाई गई हैं ताकि लोग एक साथ मिलकर मैच का आनंद ले सकें। भोपाल की सड़कों पर सुबह से ही तिरंगे और टीम इंडिया की जर्सी की मांग बढ़ गई है। प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि मैच के बाद होने वाले जश्न में कोई बाधा न आए।

महाशिवरात्रि और क्रिकेट का संयोग

महाशिवरात्रि होने के कारण मंदिरों में पहले से ही भारी भीड़ है। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन के साथ-साथ टीम इंडिया की जीत की मन्नत भी मांग रहे हैं। उज्जैन में भक्तों का कहना है कि आज का दिन बहुत शुभ है और महाकाल के आशीर्वाद से टीम इंडिया निश्चित रूप से पाकिस्तान को शिकस्त देगी।

मैच का समय और प्रसारण

भारत और पाकिस्तान के बीच यह टी-20 मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच की लाइव कवरेज को लेकर शहर के कैफे और रेस्टोरेंट्स ने खास 'क्रिकेट मेनु' भी तैयार किए हैं।

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026, Ujjain Mahakal Puja Team India, Colombo T20 Match, Mahashivratri 2026, Cricket News Bhopal, India Win Prayer, IND vs PAK  mp ujjain mahakal mandir | ujjain news | Latest ujjain News | T20 World cup 2026 IND VS PAK | bhopal news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article