/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/shahpura-ti-lokendra-thakur-2026-02-11-22-56-26.jpg)
Bhoapl TI Lokendra Singh Suspend: मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित शाहपुरा थाना टीआई लोकेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। यह एक्शन भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार द्वारा लिया गया है।
भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जारी निलंबन लेटर बुधवार देरशाम सामने आया। जिसमें सस्पेंड का कारण एक पुराने चोरी के मामले में एक 19 वर्षीय युवक को 5 दिन हिरासत में रखने का बताया गया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस पहले ही खात्मा रिपोर्ट लगा चुकी थी। हालांकि, जब उसे हिरासत में लिया गया, तब न तो उसकी गिरफ्तारी दर्ज की गई और न ही परिवार को सूचना दी गई।
CCTV कैमरा नहीं, उसी कमरे में कैद रखा
जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय युवक को शाहपुर थाना के एक ऐसे कमरे में 5 दिन तक रखा था, जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। हालांकि, कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच से युवक फरार हो गया, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी दर्ज की गई।
टीआई, मुंशी और स्क्वार्ड की भूमिका संदिग्ध
इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर संजय कुमार तक पहुंची। जांच की तो टीआई लोकेंद्र सिंह समेत शाहपुरा थाने के मुंशी और स्क्वाड की भूमिका भी संदिग्ध मिली। जिन पर पुलिस ने विभागीय जांच के निर्देश दिए है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
पुलिस का काम रक्षा करना, उसे तोड़ना नहीं
इस मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस का काम कानून की रक्षा करना है, उसे तोड़ना नहीं। प्राथमिक जांच में गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले में शामिल अन्य दोषियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
9 दिन पहले पुलिस कमिश्नर ने लिया चार्ज
2 फरवरी 2026 को ही पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पदभार ग्रहण किया है। आईपीएस संजय कुमार अपनी सख्त और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्राथमिकता से क्राइम कंट्रोल की बात कही थी। इस बीच शाहपुरा टीआई को सस्पेंड कर पहली विभागीय कार्रवाई की है।
8 दिन में 2 बड़े छापे, 400 से ज्यादा ​हिरासत में
तीन दिन पहले प्रदेश के मंदसौर जिले के एक गांव स्थित खेत में ड्रग्स फैक्टरी पर छापा मारा। एक दिन पहले भोपाल के ईरानी डेरे पर छापा मारा और 400 से अधिक बदमाशों को को हिरासत में लिया। जिससे ईरानी गैंग से जुड़े बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us