/bansal-news/media/media_files/2026/02/04/rkmp-danapur-holi-special-train-2026-schedule-stops-details-hindi-news-zvj-2026-02-04-14-48-37.jpg)
Rani Kamlapati Danapur Holi Special Train: होली का त्योहार करीब आते ही ट्रेनों में टिकटों की मारामारी शुरू हो जाती है। विशेषकर मध्यप्रदेश से बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। यात्रियों की इसी असुविधा को दूर करने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति के बीच विशेष ट्रेन चलाने का बड़ा फैसला लिया है। यह ट्रेन रानी कमलापति-दानापुर के बीच होली के लिए दो-दो फेरे लगाएगी। यह ट्रेन 27 फरवरी और 2 मार्च को रानी कमलापति से, जबकि 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से चलेगी।
रेलवे ने होली पर चलाई स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेलवे ने होली 2026 के मद्देनजर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया। रेल प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के उद्देश्य से रानी कमलापति (RKMP) और दानापुर के बीच द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन कुल दो-दो फेरों (Trips) लगाएगी।
ट्रेन की समय-सारणी और फेरे (Schedule Details)
रेलवे के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार...
- गाड़ी संख्या 01667 (रानी कमलापति से दानापुर)
- तारीख: 27 फरवरी (शुक्रवार) और 2 मार्च (सोमवार) 2026
- प्रस्थान: दोपहर 14:25 बजे (रानी कमलापति स्टेशन से)
- आगमन: अगले दिन सुबह 08:45 बजे (दानापुर स्टेशन) पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 01668 (दानापुर से रानी कमलापति) वापसी यात्रा में
- तारीख: 28 फरवरी (शनिवार) और 3 मार्च (सोमवार) 2026
- प्रस्थान: सुबह 11:15 बजे (दानापुर स्टेशन से)
- आगमन: अगले दिन सुबह 08:55 बजे (रानी कमलापति स्टेशन) पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इसके मुख्य स्टॉपेज में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा शामिल हैं।
भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था
पश्चिम मध्य रेलवे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि होली पर यात्रियों की संख्या में अचानक होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए इन विशेष फेरों का निर्णय लिया गया है। इससे न केवल रेगुलर ट्रेनों में दबाव कम होगा, बल्कि यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
टिकट बुकिंग और जानकारी
यात्री इन विशेष ट्रेनों के समय, ठहराव और कोच कंपोजिशन की विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा स्टेशनों पर लगे सूचना पट्टों और पूछताछ केंद्रों से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
bhopal Railway news, Holi Special Train, RKMP to Danapur Train, Rani Kamalapati Station, Indian Railways, bhopal news Update, Bhopal Special Train, rkmp danapur holi special train 2026, bihar holi special train
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us