भोपाल ईरानी डेरा केस अपडेट: डेरे का सरगना राजू ईरानी 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, 6 दूसरे राज्यों की पुलिस भी पूछेगी सवाल

भोपाल के ईरानी डेरे के सरगना राजू ईरानी को भोपाल पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। भोपाल के अलावा दूसरे राज्यों की पुलिस भी राजू से पूछताछ करेगी।

Raju Irani 7 days police remand Bhopal Irani Dera case update hindi news

Raju Irani 7 Days Police Remand: भोपाल पुलिस ने ईरानी डेरे के सरगना राजू ईरानी को 12 जनवरी, सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने राजू को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। जिन 6 राज्यों में राजू ईरानी की तलाश जारी है, उनकी पुलिस भी भोपाल पूछताछ के लिए पहुंची है। राजू ईरानी से पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

सूरत से अरेस्ट हुआ था राजू ईरानी

raju irani
सूरत में राजू ईरानी की गिरफ्तारी

राजू ईरानी को 10 जनवरी, शनिवार को सूरत से गिरफ्तार हुआ था। भोपाल पुलिस और सूरत क्राइम ब्रांच के टीमवर्क से राजू ईरानी पकड़ा गया। ईरानी डेरे का नेटवर्क 12 राज्यों में फैला है। डेरे के बदमाश चोरी, लूट, ठगी, कब्जे जैसे कई अपराध करते हैं।

भोपाल पुलिस और सूरत क्राइम ब्रांच का टीमवर्क

ईरानी डेरे का नेटवर्क 12 राज्यों में फैला है। चोरी, लूट, ठगी, कब्जे जैसे कई गंभीर अपराध ईरानी डेरे के बदमाश करते हैं। भोपाल पुलिस ने सूरत क्राइम ब्रांच के साथ समन्वय किया और राजू ईरानी की तलाश की। मेहनत रंग लाई और मास्टरमाइंड राजू ईरानी पकड़ा गया।

ईरानी डेरे के अपराधी ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

ईरानी डेरे के अपराधी लूट, चोरी, ठगी जैसी वारदातों के लिए महीनों कबीले से दूर दूसरे शहर और राज्यों में रहते हैं। इसे सफर में होना कहते हैं। कबीले के अपराधी वारदातों को अंजाम देते हैं। पकड़े जाने पर माल को सुरक्षित कबीले तक पहुंचाने के लिए 2 युवक होते हैं। सफर में जाने वाले बदमाशों के गिरोह के साथ हर वक्त 2 ऐसे युवक ऐसे होते हैं जो वारदात में सीधे शामिल नहीं होते, लेकिन वारदात के बाद मिले माल को सुरक्षित कबीले तक ले जाने की जिम्मेदारी आपकी होती है। कई बार आरोपी बाय रोड लग्जरी कार और बाइक से कई किलोमीटर तक का सफर करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:IAS संतोष वर्मा विवाद में दिग्विजय सिंह की एंट्री: AJJAKS अध्यक्ष के विवादित बयान पर बोले- SC-ST के लोगों की सोच हमारे ही कारण

खुद को प्रॉपर्टी डीलर बता रहा राजू ईरानी

पुलिस से पूछताछ के दौरान आरोपी राजू खुद को प्रॉपर्टी डीलर बता रहा है। उसका दावा है कि उसने कई साल पहले अपराध की दुनिया छोड़ दी थी। मगर पुलिस का कहना है कि राजू लगातार अलग-अलग कहानियां सुनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। आरोपी सूरत में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। वो पिछले 13 से 14 सालों से भोपाल की अमन कॉलोनी में रहकर अलग-अलग गैंग चला रहा था।

पुलिस ने ईरानी डेरे पर दी थी दबिश

27 और 28 दिसंबर की रात अमन कॉलोनी के ईरानी डेरे पर पुलिस ने दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस पर पथराव और मारपीट हुई। इसके बाद भी पुलिस ने 22 पुरुषों और 10 महिलाओं को हिरासत में लिया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article