/bansal-news/media/media_files/2026/02/08/raisen-sultanganj-missing-minor-girl-sahu-samaj-protest-police-negligence-case-hindi-news-zvj-2026-02-08-21-15-02.jpg)
रायसेन में साहू समाज ने सुल्तानगंज थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
Raisen Minor Girl Missing Protest: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक नाबालिग लड़की के अपहरण को एक महीने से ज्यादा (38 दिन) का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस की इस सुस्त कार्रवाई और कथित लापरवाही से नाराज साहू समाज ने सुल्तानगंज थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि चश्मदीद गवाह होने के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की और अब उन्हें धमकियां मिल रही हैं। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला
रायसेन के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला अब बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है। शनिवार को साहू समाज के जिला पदाधिकारियों और सैकड़ों समाजजनों ने सुल्तानगंज स्थित समाज की धर्मशाला में बैठक की, जिसके बाद पैदल मार्च करते हुए थाने पहुंचे। यहाँ करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन में समाजजनों ने नारेबाजी और भजन-कीर्तन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
लड़की के पिता का आरोप है कि जिस रात बच्ची लापता हुई, उनके छोटे बेटे ने अपनी आंखों से आरोपियों को बच्ची को बाइक पर ले जाते हुए देखा था। इस महत्वपूर्ण सुराग के बावजूद पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने में ढिलाई बरती। अब आलम यह है कि पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे वे दहशत में हैं। पीड़ित पिता की बातें सुनकर हर कोई दंग रह गया।
खर्च भी कराया और कार्रवाई भी नहीं की...
प्रदर्शन के दौरान समाजजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस बच्ची की खोजबीन के नाम पर पीड़ित परिवार से ही खर्च करवा रही है। आरोप यह भी है कि स्थानीय पुलिस आरोपियों को राजनीतिक या अन्य कारणों से संरक्षण दे रही है, जिसके चलते 38 दिन बीत जाने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
SDOP का लिखित आश्वासन
मामले की गंभीरता और बढ़ते तनाव को देखते हुए सिलवानी एसडीओपी अनिल मौर्य और नायब तहसीलदार देवेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। समाजजनों ने स्पष्ट किया कि वे केवल मौखिक आश्वासन से नहीं मानेंगे। इसके बाद एसडीओपी ने अगले तीन दिनों के भीतर बच्ची की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी का ठोस आश्वासन दिया।
विधानसभा घेराव की चेतावनी
साहू समाज ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि तीन दिन की समयसीमा में बच्ची बरामद नहीं होती है, तो यह आंदोलन केवल सुल्तानगंज तक सीमित नहीं रहेगा। समाज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि इसके बाद विधानसभा स्तर पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा और न्याय की मांग को राजधानी तक ले जाया जाएगा।
Raisen news, Raisen crime news, Raisen police, minor girl kidnapped , Raisen Minor Girl Missing Protest, Raisen News, Sultanganj Police Station, Minor Girl Missing Raisen, Sahu Samaj Protest, MP Police Negligence, Raisen Crime Alert.
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us