नर्मदापुरम: 15 लाख के लोन का झांसा देकर 3 लाख की ठगी, कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने दी जान, परिजनों का हंगामा, थाने में शव रखकर किया प्रदर्शन

नर्मदापुरम में 15 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगी से परेशान एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। कर्जदारों के दबाव से दुखी होकर उठाए गए इस कदम के बाद, परिजनों ने थाने में शव रखकर प्रदर्शन किया।

narmadapuram loan fraud youth suicide case shailendra jatav hindi news zvj

Narmadapuram Loan Fraud Suicide: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक की जिंदगी साइबर और लोन ठगी की भेंट चढ़ गई। 15 लाख रुपये का लोन दिलाने का सपना दिखाकर एक महिला ने युवक से 3 लाख रुपये ऐंठ लिए। यह रकम युवक ने बाजार से कर्ज लेकर दी थी। जब कर्जदारों का दबाव बढ़ा और लोन नहीं मिला, तो हताशा में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए थाने का घेराव किया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानें क्या है पूरा मामला?

नर्मदापुरम के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालागंज इलाके में रहने वाले 27 वर्षीय शैलेंद्र जाटव की मौत ने पूरे क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल पैदा कर दिया है। शैलेंद्र एक बैग की दुकान पर काम कर अपना जीवन यापन करता था, लेकिन बेहतर भविष्य के लिए लोन लेने की चाहत उसे मौत के दरवाजे तक ले गई।

परिजनों के अनुसार, एक अज्ञात महिला ने शैलेंद्र को झांसा दिया था कि वह उसे 15 लाख रुपये का सरकारी लोन दिला देगी। इसके एवज में उसने फाइल चार्ज और कमीशन के नाम पर शैलेंद्र से 3 लाख रुपए की मांग की। शैलेंद्र ने लोन मिलने की उम्मीद में बाजार से ऊंचे ब्याज पर 3 लाख रुपए उधार लेकर उस महिला को दे दिए।

कर्जदारों से परेशान होकर की दी जान

लोन मिलने में देरी होने लगी और जिन लोगों से शैलेंद्र ने पैसे उधार लिए थे, वे लगातार उस पर रकम वापस करने का दबाव बनाने लगे। शनिवार रात शैलेंद्र नर्मदा किनारे काले महादेव मंदिर के पास बेहद गंभीर हालत में मिला। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने जहर (पॉइजन) के सेवन की पुष्टि की। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल एम्स (AIIMS) भेजा गया, जहाँ रविवार शाम उसने दम तोड़ दिया।

Narmadapuram News, Loan Fraud Case, Narmadapuram Suicide case, MP Crime News, Narmadapuram POLICE, Narmadapuram Shailendra Jatav Death, Loan Scam Alert

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article