MPPSC प्रीलिम्स 2026 में बड़ा बदलाव: पहली बार होगी निगेटिव मार्किंग, 155 पदों पर होगी भर्ती, जानें नया नियम

MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए 155 पदों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पहली बार प्रीलिम्स में निगेटिव मार्किंग का नियम जोड़ा गया है। ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक किए जा सकेंगे।

mppsc prelims 2026 negative marking introduced 155 posts notification update hindi news zvj

MPPSC PCS Vacancy 2026 Notification Prelims Negative Marking: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार की परीक्षा केवल पदों की संख्या के कारण नहीं, बल्कि परीक्षा पैटर्न में हुए बड़े बदलाव के कारण चर्चा में है। आयोग ने पहली बार प्रीलिम्स परीक्षा में निगेटिव मार्किंग (ऋणात्मक मूल्यांकन) को शामिल किया है। अभ्यर्थियों को अब सटीक अध्ययन और अधिक सावधानी के साथ पेपर हल करने की जरूरत है।

155 पदों के लिए विज्ञापन जारी

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने नए साल पर प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी सौगात दी है। आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार कुल 155 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे पद शामिल हैं। हालांकि, पदों की संख्या से ज्यादा अभ्यर्थियों का ध्यान परीक्षा के बदले हुए नियमों ने खींचा है। पहली बार प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का सामना करना होगा।

रिक्तियों का विवरण (प्रमुख पद)

इस भर्ती में प्रशासन के विभिन्न विभागों में पद निकाले गए हैं:

प्रमुख प्रशासनिक एवं पुलिस पद

  • राज्य प्रशासनिक सेवा (डिप्टी कलेक्टर): 17 पद
  • उप पुलिस अधीक्षक (DSP): 18 पद
  • नायब तहसीलदार: 04 पद
  • एक्साइज सब इंस्पेक्टर (आबकारी उप निरीक्षक): 10 पद

विकास एवं पंचायत विभाग

  • अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त: 15 पद
  • विकास खंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी: 39 पद (सर्वाधिक पद)
  • विकास खंड अधिकारी: 05 पद
  • बाल विकास परियोजना अधिकारी: 04 पद

राजस्व एवं वित्त विभाग

  • वाणिज्य कर अधिकारी: 03 पद
  • उप पंजीयक (Sub-Registrar): 07 पद
  • जिला पंजीयक: 01 पद

सहकारिता एवं श्रम विभाग

  • सहकारिता विस्तार अधिकारी: 16 पद
  • सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक: 01 पद
  • सहायक श्रम पदाधिकारी: 01 पद

नगर पालिका एवं अन्य विभाग

  • मुख्य नगर पालिका अधिकारी (श्रेणी ख): 04 पद
  • मुख्य नगर पालिका अधिकारी (श्रेणी ग): 05 पद
  • जनसंपर्क विभाग (सहायक संचालक): 04 पद
  • जनजाति कार्य विभाग (जिला संयोजक/सहायक संचालक): 02 पद
  • जनजाति कार्य विभाग (क्षेत्र संयोजक): 02 पद
  • खाद्य नागरिक आपूर्ति (महिला एवं बाल विकास अधिकारी): 01 पद

पात्रता एवं आयु सीमा

  • योग्यता: अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
  • आयु (गैर-वर्दीधारी): 21 से 40 वर्ष के बीच।
  • आयु (वर्दीधारी पद): 21 से 33 वर्ष के बीच।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ: 10 जनवरी 2026
  • अंतिम तिथि: 09 फरवरी 2026
  • त्रुटि सुधार: 15 जनवरी से 11 फरवरी 2026
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड: 16 अप्रैल 2026
  • परीक्षा तिथि: 26 अप्रैल 2026

आवेदन शुल्क

  • MP के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग): ₹250
  • सामान्य वर्ग एवं बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी: ₹500

निगेटिव मार्किंग: बड़ा बदलाव

इस साल की सबसे बड़ी खबर यह है कि MPPSC ने प्रीलिम्स परीक्षा में 'निगेटिव मार्किंग' को अनिवार्य कर दिया है। अब तक अभ्यर्थी बिना किसी डर के सभी प्रश्नों के उत्तर देते थे, लेकिन अब गलत उत्तर देने पर अंक काटे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

अब सटीकता ही बनेगी सफलता की कुंजी

अब तक MPPSC की प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाते थे, जिससे अभ्यर्थी सभी 100 प्रश्नों पर निशान लगाते थे। 'तुक्का' लगाने की यह रणनीति अक्सर अभ्यर्थियों के पक्ष में रहती थी। लेकिन नए नियमों के तहत अब गलत उत्तर देने पर अंकों की कटौती की जाएगी। इससे उम्मीदवारों को अब केवल उन्हीं प्रश्नों को हल करने की सलाह दी जाती है, जिनके उत्तर उन्हें पूरी तरह पता हों।

परीक्षा की तैयारी में बदलाव जरूरी

विशेषज्ञों का मानना है कि निगेटिव मार्किंग लागू होने से कट-ऑफ में भी बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी की योजना (Study Plan) में बदलाव करना होगा। अब सिर्फ विषयों को पढ़ना काफी नहीं होगा, बल्कि मॉक टेस्ट के जरिए उत्तरों की सटीकता (Accuracy) पर भी काम करना होगा। प्रश्नपत्र हल करते समय अब उम्मीदवारों को अधिक सोच-विचार और सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

MPPSC 2026 Notification, MPPSC Negative Marking, MP PCS Prelims Update, MPPSC Recruitment 2026, MPPSC Exam Pattern Change MP news | bhopal newsPPSC 2026 Notification, MPPSC Negative Marking, MP PCS Prelims Update, MPPSC Recruitment 2026, MPPSC Exam Pattern Change, MPPSC

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article