MPPSC 2023-2024: मध्यप्रदेश को मिले 34 नए डिप्टी कलेक्टर, शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश राज्य शासन ने राज्य सेवा परीक्षा 2023-24 के परिणामों के आधार पर प्रशासनिक सेवा के बेड़े में नए अधिकारियों को शामिल कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुख्य सूची से चयनित 34 अभ्यर्थियों को उप जिलाध्यक्ष (डिप्टी कलेक्टर) के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है।

MPPSC 2023-2024

 MPPSC 2023-2024: मध्य प्रदेश राज्य शासन ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के परिणामों के आधार पर प्रशासनिक सेवा के बेड़े में नए अधिकारियों को शामिल कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुख्य सूची से चयनित 34 अभ्यर्थियों को उप जिलाध्यक्ष (डिप्टी कलेक्टर) के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है।

देखें लिस्ट...

नियुक्त डिप्टी कलेक्टरों की लिस्ट

 

सरल क्रमांकचयनित अभ्यर्थी का नामगृह जिला
1श्री देवांशु शिवहरेश्योपुर
2श्री ऋषभ अवस्थीसागर
3श्री शुभमखरगोन
4सुश्री हर्षिता दवेइंदौर
5सुश्री रुचि जाटमंदसौर
6सुश्री नमृता जैनदमोह
7श्री गिर्राज परिहारभोपाल
8सुश्री स्वर्णा दीवानजबलपुर
9श्री विक्रमदेव सरयामपांढुर्णा
10सुश्री शिवानी सिरमाचेहरदा
11श्री जतिन कुमार ठाकुरछिंदवाड़ा

नियुक्त डिप्टी कलेक्टरों की लिस्ट

सरल क्रमांकअभ्यर्थी का नामपता / गृह जिला
1श्री अजीत कुमार मिश्राग्राम महलरामपुर, पन्ना
2श्री भुवनेश चौहानसंगम कॉलोनी, भोपाल
3श्री यशपाल स्वर्णकारग्राम खमकुआ, सागर
4श्री अभिषेक जैनविद्या नगर, तेंदूखेड़ा, दमोह
5श्री अनुराग गुर्जरग्रिफिन्स कॉलोनी, इंदौर
6सुश्री प्रिया अग्रवालबिरसिंहपुर, सतना
7सुश्री अर्पिता रायवीणा नगर, इंदौर
8श्री सूरज सिंहपचोखरा, मुरैना
9श्री कल्पेश सिंघईखिमलासा, सागर
10सुश्री अदिति जैनमड़देवरा, छतरपुर
11श्री अंकित उक्केग्राम बैढ़न, सिंगरौली
12सुश्री मोना दांगीभवरासला, इंदौर
13सुश्री आरुषि गुप्ताभाग्यश्री कॉलोनी, इंदौर
14श्री नरेन्द्र सिंह मेवाडाबजरंग कॉलोनी, आष्टा, सीहोर
15श्री अक्षांश श्रीवास्तवदतिया
16श्री पंकज परमारग्राम सुमराखेडी, देवास
17श्री सिद्धार्थ मेहतारावटी, रतलाम
18सुश्री रानी अहिरवारबंटी नगर, विदिशा
19सुश्री रश्मि कुशरेसाकेत नगर, डिण्डौरी
20सुश्री सीमा बडोलेआशीष नगर, इंदौर
21श्री कृष्णपाल सिंह बघेलसिलिकॉन सिटी, इंदौर
22सुश्री शीतल ठाकुरवारासिवनी, बालाघाट
23सुश्री सोनाली डावरडॉक्टर कॉलोनी, बड़वानी

सिलेक्ट कैंडिडेट्स के लिए शर्तें

इन सभी नवनियुक्त अधिकारियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि (Probation Period) पर रखा जाएगा । इस दौरान उनका काम और व्यवहार परखा जाएगा । उन्हें वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल 12 के तहत 15600-39100 + 5400 ग्रेड पे दिया जाएगा । शासन ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्तियां पूरी तरह से अस्थायी और प्रावधिक आधार पर की गई हैं । यदि किसी का चरित्र सत्यापन सही नहीं पाया गया, तो नियुक्ति रद्द हो जाएगी।

जॉइनिंग और ट्रेनिंग का शेड्यूल

सभी नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टरों को 06 फरवरी 2026 तक अपना कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य है। इसके तुरंत बाद, 09 फरवरी 2026 से उनका 123वां संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। यह ट्रेनिंग भोपाल स्थित आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित की जाएगी। ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए उन्हें 08 फरवरी की शाम तक अकादमी पहुंचना होगा।

बॉण्ड और अन्य महत्वपूर्ण नियम

अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने से पहले शासन के पक्ष में एक बॉण्ड भरना होगा। यदि वे सफलतापूर्वक परिवीक्षा अवधि पूरी नहीं करते, तो उन्हें ट्रेनिंग और वेतन का खर्च लौटाना होगा। इसके अलावा, 01 जनवरी 2005 के बाद नियुक्त होने के कारण इन पर नई अंशदान पेंशन योजना लागू होगी, जो कैंडिडेट्स पहले से सरकारी सेवा में हैं, उन्हें एनओसी (NOC) या इस्तीफा देना होगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article