मध्यप्रदेश का मौसम: एमपी में दूसरे दिन भी तपा धार, यहां का तापमान 35.9°C, भोपाल समेत छह रीजन में पारा सामान्य से ज्यादा

पश्चिमी मध्यप्रदेश का धार जिला दूसरे दिन भी जमकर तपा। पिछले 24 घंटे में यहां दिन का तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो एमपी में सबसे ज्यादा रहा। जबकि कटनी जिले के करौंदी में रात का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

MP Weather Today

MP Weather Today 4 March 2026: मध्यप्रदेश के 80 फीसदी हिस्से में गर्मी दस्तक दे चुकी है। अ​धिकांश क्षेत्रों में इसका असर बढ़ गया है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर देखने में आया है।

पश्चिमी मध्यप्रदेश का धार जिला दूसरे दिन भी जमकर तपा। पिछले 24 घंटे में यहां दिन का तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो एमपी में सबसे ज्यादा रहा। जबकि कटनी जिले के करौंदी में रात का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जहां मध्यप्रदेश की सबसे ठंडी रात रिकार्ड की गई।

MP में दिन-रात के तापमान में खास अंतर नहीं

भोपाल मौसम केंद्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटो के दौरान, मध्यप्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। जबकि न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों में यही स्थिति रही।

इन संभागों में सामान्य से ज्यादा रिकार्ड हुआ पारा

मध्यप्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.7°C 2.9°C तक अधिक रहा। जबकि चंबल संभाग के जिलों में पारा सामान्य से 1.9°C अधिक रह। बाकी सभी संभागों के जिलों में तापमान सामान्य रहा।

तीन दिन में तीन डिग्री तक बढ़ेगा दिन का पारा

भोपाल मौसम केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मध्यप्रदेश में अधिकतम सामान्य से 1 से 3 डिग्री बना हुआ है। अगले तीन दिन में दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के सभी रीजन में मौसम शुष्क रहेगा।

मध्यप्रदेश के 5 सबसे गर्म शहर

शहर

अधिकतम तापमान

धार35.9
तालुन (बड़वानी)35.7
बैरसिया भोपाल / नर्मदापुरम / भैरूंदा (सीहोर) 35.4
कन्नौद (देवास) / खरगौन35.2
खंडवा35.1

देखे मैप...

5 March 2026 MP Map

6 March 2026 MP Map

7 March 2026 MP Map

8 March 2026 MP Map

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article