मध्यप्रदेश में बढ़ा गर्मी का असर: वेस्ट एमपी में धार सबसे हॉट, अगले तीन दिन तापमान में 3°C उछाल के आसार

MP में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। भोपाल मौसम केंद्र से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिन में दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के सभी रीजन में मौसम शुष्क रहेगा।

MP Weather Today

MP Weather Today 5 March 2026: मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर बढ़ गया है।

भोपाल मौसम केंद्र से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। जिसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी मध्यप्रदेश में देखा जा गया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, अगले तीन दिन में दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के सभी रीजन में मौसम शुष्क रहेगा।

दिन और रात के तापमान में खास अंतर नहीं

भोपाल मौसम केंद्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटो के दौरान, मध्यप्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। जबकि न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों में यही स्थिति रही।

कटनी का करौंदी एमपी का सबसे ठंडा शहर

पश्चिमी मध्यप्रदेश का धार जिला दूसरे दिन भी जमकर तपा। पिछले 24 घंटे में यहां दिन का तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो एमपी में सबसे ज्यादा रहा। जबकि कटनी जिले के करौंदी में रात का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जहां मध्यप्रदेश की सबसे ठंडी रात रिकार्ड की गई।

इन संभागों में पारा सामान्य से ज्यादा रिकार्ड

मध्यप्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.7°C 2.9°C तक अधिक रहा। जबकि चंबल संभाग के जिलों में पारा सामान्य से 1.9°C अधिक रह। बाकी सभी संभागों के जिलों में तापमान सामान्य रहा।

मध्यप्रदेश के 5 सबसे गर्म शहर

शहरअधिकतम तापमान
धार35.9
तालुन (बड़वानी) 35.7
बैरसिया भोपाल / नर्मदापुरम / भैरूंदा (सीहोर)35.4
कन्नौद (देवास) / खरगौन35.2
खंडवा35.1

देखे मैप...

5 March 2026 MP Map

6 March 2026 MP Map

7 March 2026 MP Map

8 March 2026 MP Map

ये भी पढ़ें:मध्यप्रदेश का मौसम: एमपी में दूसरे दिन भी तपा धार, यहां का तापमान 35.9°C, भोपाल समेत छह रीजन में पारा सामान्य से ज्यादा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article