मध्यप्रदेश में पारा 37 पार: एमपी में नर्मदापुरम सबसे गर्म, भोपाल, इंदौर, उज्जैन भी तपा, जानें कहां-कहां बढ़ा तापमान

भोपाल मौसम केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में हल्का उछाल आया है। नर्मदापुरम शहर में गुरुवार, 5 मार्च 2026 को पारा 37.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

MP Weather Today

MP Weather Today 5 March 2025: मध्यप्रदेश में अब गर्मी की रफ्तार तेज होने लगी है। पिछले चार दिन में तापमान में करीब ढाई डिग्री का उछाल आया है।

भोपाल मौसम केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में हल्का उछाल आया है। नर्मदापुरम शहर में गुरुवार, 5 मार्च 2026 को पारा 37.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां का तापमान मध्यप्रदेश के गर्म शहरों में सबसे ज्यादा रिकार्ड किया गया। 

2.7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा दिन का पारा

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों में पारा सामान्य से 1.8 से 2.7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। जबकि ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। ग्वालियर संभाग के जिलों में 2.2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है।

मध्यप्रदेश के 5 सबसे गर्म शहर

शहर

अधिकतम तापमान

नर्मदापुरम37.7
भैरूंदा (सीहोर)37.1
तालुन (बड़वानी)36.7
धार / कन्नौद (देवास)36.1
रतलाम / सागर36.0

तीन दिन में तीन डिग्री तक बढ़ेगा दिन का पारा

भोपाल मौसम केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मध्यप्रदेश में अधिकतम सामान्य से 1 से 3 डिग्री बना हुआ है। अगले तीन दिन में दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के सभी रीजन में मौसम शुष्क रहेगा।

देखें मैप...

5 March 2026 MP Map

6 March 2026 MP Map

7 March 2026 MP Map

8 March 2026 MP Map

9 March 2026 MP Map

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article