मध्यप्रदेश का मौसम: खरगोन में पारा 35.2°C पहुंचा, भोपाल और इंदौर में भी तेज गर्मी, ग्वालियर, रीवा रीजन में अब धुंध

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, निमाड़ अंचल में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया है। जबकि विंध्य और ग्वालियर-चंबल में धुंध का असर देखा जा रहा है। हालांकि, विजिबिलिटी में पहले से अधिक गिरावट दर्ज की गई हैं।

MP Weather Today

MP Weather Update 27 February 2026: मध्यप्रदेश में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव नजर आ रहा है। हर दिन सूरज के तेंवर चढ़ते जा रहे हैं। जबकि कुछ हिस्सों में अब भी धुंध है।

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, निमाड़ अंचल में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया है। जबकि विंध्य और ग्वालियर-चंबल में धुंध का असर देखा जा रहा है। हालांकि, विजिबिलिटी में पहले से अधिक गिरावट दर्ज की गई हैं। फिलहाल कहीं बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

एमपी में खरगोन-खंडवा बना हॉट स्पॉट

मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल के दो जिले हॉट स्पॉट बने हुए हैं। खरगोन जिले में दिन का पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि खंडवा जिले में पारा 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में पारा 33.1 और भोपाल में तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है।

पचमढ़ी में रात का पारा 9.8 डिग्री

एमपी के हिल स्टेशन पचमढ़ी अभी भी ठंडक बरकरार है। यहां का रात का पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहा है। रीवा और ग्वा​लियर संभाग में धुंध का असर है। रीवा में विजिबिलिटी 1 से 2 किलो मीटर तो ग्वालियर-सतना जिले में दृश्यता 2 से 4 किलो के बीच सिमटकर रह गई है।

मध्यप्रदेश का तापमान

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)विजिबिलिटी (AM)
इंदौर33.114.604-10 km
भोपाल32.015.004-10 km
ग्वालियर32.614.502-04 km
जबलपुर31.914.604-10 km
खजुराहो34.014.004-10 km
रीवा31.012.601-02 km

देखें मैप...

27 February 2025 MP Map

28 February 2025 MP Map

1 March 2026 MP Map

2 March 2026 MP Map

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article