एमपी में मौसम का मिजाज गर्म: खंडवा सबसे ज्यादा तपा, 19 जिलों में पारा 30 से ऊपर, 30 जिलों में ठंड कम

भोपाल मौसम केंद्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में निमाड़ क्षेत्र तपिश में सबसे ऊपर है। यहां का खंडवा जिला प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा। जबकि खरगोन जिला दूसरा सबसे गर्म शहर में रिकार्ड किया गया।

MP Weather Today 16 February 2026

MP Weather Today 16 February 2026: मध्यप्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। इस महाशिवरात्रि पर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पारा सामान्य से अधिक रहा।

भोपाल मौसम केंद्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में निमाड़ क्षेत्र तपिश में सबसे ऊपर है। यहां का खंडवा जिला प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा। जबकि खरगोन जिला दूसरा सबसे गर्म शहर में रिकार्ड किया गया।

30 जिलों में 10 डिग्री से ज्यादा पारा

भोपाल मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश के 19 जिलों में दिन का तापमान 30 या इससे अधिक दर्ज किया गया है। 30 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से अधिक चल रहा है, ऐसे में अधिकांश शहरों में रात की ठंड कम हो गई है।

नर्मदापुरम में दिन और रात में गर्मी

प्रदेश का निमाड़ क्षेत्र सबसे ज्यादा तप रहा है। खंडवा में 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। जबकि खरगोन जिले का तापमान 34.4 दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक हैं। नर्मदापुरम में दिन के साथ रात का तापमान भी सबसे ज्यादा है। यहां दिन का 31.7 और रात का तापमान 17 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

एमपी के प्रमुख शहरों का पारा

शहरतापमान
खंडवा34.5
खरगोन 34.4
नर्मदापुरम31.7
इंदौर31.4
ग्वालियर31.1
उज्जैन31
जबलपुर 30
भोपाल29.6
रीवा28.4

देखें मैप...
16 Feb 2026 MP Map

17 Feb 2026 MP Map

18 Feb 2026 MP Map

19 Feb 2026 MP Map

ये भी पढ़ें: उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेला: 3 करोड़ की जैगुआर पर रोड टैक्स में 20 लाख की छूट, CM मोहन यादव ने कहा- पिछली बार बिके थें 36 हजार वाहन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article