एमपी में दिन गर्म और रात में गुलाबी ठंड: प्रदेश में खरगोन सबसे हॉट, भोपाल, इंदौर में रात का पारा बढ़ा

भोपाल मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 30 से अधिक शहर ऐसे हैं, जहां दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा हैं, जबकि 28 से अधिक शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से अधिक बढ़ चुका हैं।

MP Weather Today 12 February 2026

MP Weather Today 12 February 2026: मध्यप्रदेश में अभी से सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं, जबकि रात में भी हल्की गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है।

भोपाल मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अधिकांश शहरों में दिन का तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है। प्रदेश के 30 से अधिक शहर ऐसे हैं, जहां दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा हैं, जबकि 28 से अधिक शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से अधिक बढ़ चुका हैं। सिर्फ दो शहरों में पारा 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा हैं।

प्रदेश में ​निमाड़ अंचल के शहर ज्यादा तप रहे

मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि गर्मी का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी क्षेत्र में देखा जा रहा है। खासतौर पर निमाड़ अंचल के शहर ज्यादा तप रहे हैं। निमाड़ के खरगोन ​शहर में पारा 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। खंडवा में भी तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। 

हिल स्टेशन पचमढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा शहर

प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी इस वक्त सबसे ठंडा चल रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया, जो पूरे पश्चिम क्षेत्र में सबसे कम है। हालांकि, यहां भी अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है।

प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में भी गर्मी ने दी दस्तक

मध्यप्रदेश के पूर्व क्षेत्र के आंगड़ों पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि यहां सुबह की ठंडक अभी बरकरार है। मंडला में तपमान 31.2 और सिवनी में पारा 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

देखे मैप...

12 Feb 2026 MP Map

13 Feb 2026 MP Map

14 Feb 2026 MP Map

15 Feb 2026 MP Map

16 Feb 2026 MP Map

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article