मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला: रात में गुलाबी ठंड, दिन में बढ़ी तपिश, प्रदेश में खरगोन सबसे गर्म

भोपाल मौसम केंद्र की सीनियर वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि बुंदेलखंड और बघेलखंड के इलाकों में रातें अब भी काफी ठंडी बनी हुई हैं।

MP Weather Today

MP Weather Today 12 February 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज मिलाजुला नजर आ रहा है। रात को गुलाबी ठंड पड़ रही है तो दिन में सूरज के तेवर से ​तपिश  महसूस की जा रही है। खरगोन प्रदेश के सबसे गर्म शहर में रिकार्ड किया गया।

भोपाल मौसम केंद्र की सीनियर वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि बुंदेलखंड और बघेलखंड के इलाकों में रातें अब भी काफी ठंडी बनी हुई हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहने के कारण धूप का असर तेज है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

पश्चिम निमाड़ के दो जिलों में बढ़ी गर्मी

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के तापमान में भारी अंतर देखने को मिला है। प्रदेश के खरगोन जिले में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि खंडवा में 32.5 डिग्री सेल्सियस और मंडला जिले में 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा पचमढ़ी शहर

प्रदेश में पहाड़ी क्षेत्र पचमढ़ी सबसे ठंडे शहर में दर्ज किया गया है, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मैदानी इलाकों में खजुराहो सबसे ठंडा रहा, जहां पारा गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

उज्जैन में विजिबिलिटी प्रदेश में सबसे कम

उज्जैन में सुबह विजिबिलिटी सबसे कम 1 से 2 किलो मीटर रही, जिससे ट्रैफिक पर हल्का असर देखा गया। ग्वालियर और भोपाल में मध्यम धुंध दर्ज की गई। ग्वालियर और बैतूल में 90 प्रतिशत नमी रही, जो शाम होते-होते घटकर 30 से 40 प्रतिशत के बीच पहुंच गई।

MP के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल30.213.6
इंदौर30.313.6
ग्वालियर29.413.0
जबलपुर29.513.5
उज्जैन31.013.5
खजुराहो29.809.2
रतलाम30.214.0
नर्मदापुरम30.417.8

देखें मैप...

12 Feb 2026 MP Map

13 Feb 2026 MP Map

ये भी पढ़ें: MP में गूंजेगा वंदे मातरम: शिक्षा मंत्री उदय प्रताप ने कहा- जो राष्ट्र का नागरिक, वो कानून मानेगा, आजादी का ठेका सिर्फ कांग्रेस का नहीं था

14 Feb 2026 MP Map

ये भी पढ़ें: इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट साइट पर इंजीनियर को JCB का पंजा मारा: ड्राइवर ने रौंदने की कोशिश की, लेकिन बचकर निकला, वीडियो वायरल

15 Feb 2026 MP Map

ये भी पढ़ें: भोपाल के 39 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: इतवारा, द्वारकापुरी, गोविंदपुरा समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article