मध्यप्रदेश में सूरज के बढ़े तेवर: फरवरी में ही तपने लगा प्रदेश, नर्मदापुरम और खंडवा सबसे गर्म

राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, नर्मदापुरम 33 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रिकार्ड किया गया।

MP Weather Today

MP Weather Update Today 10 February 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। इस बार फरवरी महीने में ही प्रदेश तपने लगा है।

राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, नर्मदापुरम 33 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रिकार्ड किया गया।

पश्चिमी क्षेत्र में गर्मी का असर, उत्तर में कोहरा

भोपाल मौसम केंद्र की सीनियर वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, पश्चिमी मध्यप्रदेश के हिस्सों में गर्मी का असर ज्यादा है। जबकि उत्तरी इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी 1 से 2 किलो मीटर तक रह गई है, यहां अभी भी हल्का कोहरा या धुंध छा रही है।

पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रिकार्ड

पिछले 24 घंटों में पूरा राज्य शुष्क रहा। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो प्रदेश के सबसे ठंडे क्षेत्र में दर्ज है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों का तापमान 7 डिग्री से ऊपर चल रहा है। पिछले एक सप्ताह से पारा इससे नीचे नहीं गिरा है।

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

क्षेत्रशहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पश्चिम मप्रभोपाल30.412.8
ग्वालियर29.211.8
नर्मदापुरम33.016.2
इंदौर30.211.4
पचमढ़ी25.27.2
पूर्व मप्रजबलपुर29.512.1
खजुराहो30.08.2
रीवा28.68.5
सागर29.013.8

देखे मैप....

10 Feb 2026 MP Map (2)

11 Feb 2026 MP Map

12 Feb 2026 MP Map

13 Feb 2026 MP Map

14 Feb 2026 MP Map

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article