MP Weather Update: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण एमपी में बदला मौसम, कहीं कोहरा तो कहीं ओले, ग्वालियर समेत 25 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और जेट स्ट्रीम हवाओं के चलते मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, रीवा और सागर समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 3 दिनों तक मावठा गिरने और कोहरा का अनुमान है।

mp weather update rain alert 25 districts western disturbance impact hindi news zvj

MP Weather Update 2 February 2026: मध्यप्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड के बीच मावठा ने दस्तक दे दी है। हिमालयी क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी और सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। रविवार को मंदसौर और नीमच में हुई ओलावृष्टि के बाद, अब मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर, रीवा और सागर संभाग के 25 जिलों में बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों से सिस्टम लौटने के बाद प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी शुरू होगी। अगले 3 दिन मावठा गिरने और सर्द हवाएं चलने का अनुमान है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, बदला मौस

उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और ऊर्ध्वमंडल में चल रही जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में बारिश हो रही है। अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और सर्द हवाओं के साथ हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (2 और 5 फरवरी) का सीधा असर मध्यप्रदेश पर पड़ रहा है। इसके साथ ही 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही जेट स्ट्रीम हवाओं ने दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है।

नीमच-मंदसौर में ओलावृष्टि, फसलें प्रभावित

इससे पहले रविवार शाम को नीमच और मंदसौर जिलों में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। यहां तेज आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों और सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। ग्वालियर, धार और उज्जैन में भी रात भर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि कई क्षेत्रों में गेहूं की तैयार फसलें आड़ी हो गई हैं।

आगामी 3 दिन मौसम कैसा रहेगा

  • 3 फरवरी: ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ बुंदेलखंड और बघेलखंड (सतना, रीवा, सीधी) में बारिश के आसार हैं।
  • 4 फरवरी: उत्तर मध्यप्रदेश के जिलों (गुना, शिवपुरी, ग्वालियर) में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है।
  • 5 फरवरी: बारिश थमने लगेगी, लेकिन बादलों के हटते ही ठंडी हवाएं चलेंगी और रात के पारे में गिरावट आएगी। इस दिन आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है।

कोहरे ने थामी रफ्तार, यातायात पर असर

ग्वालियर, रीवा, उज्जैन और दतिया समेत प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। खजुराहो और दतिया जैसे शहरों में विजिबिलिटी गिरकर 50 से 200 मीटर रह गई है। कोहरे के कारण ट्रेनों और सड़क यातायात पर भी असर पड़ा है। भोपाल में सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी कम रहने के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। ग्वालियर, रीवा, उज्जैन और दतिया समेत प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, बड़े शहरों में रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

10 फरवरी तक बिगड़ा रहेगा मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण एमपी के मौसम में हलचल रहेगी। 2 और 5 फरवरी को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में 10 फरवरी तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा का दौर बना रह सकता है। एमपी में अगले 3 दिन मावठा गिरने और सर्द हवाएं चलने का अनुमान है। अगले कुछ दिन तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। साथ ही, आसमान में 220 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही 'जेट स्ट्रीम' हवाओं ने दिन के तापमान में भारी गिरावट ला दी है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

फिर लौटेगी कड़ाके की सर्दी

पहाड़ों से सिस्टम लौटने के बाद मध्यप्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी शुरू होगी। जैसे ही पहाड़ों (हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर) से बारिश और बर्फबारी का यह सिस्टम आगे बढ़ेगा, मध्यप्रदेश में ठंड का दूसरा दौर शुरू होगा। इसके बाद दिन और रात, दोनों के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

MP Rain Alert Today,  Rain and Mavtha in MP, MP Weather Update February 2026, MP Weather Update, MP Rain Alert, Gwalior Weather, indore Weather, Bhopal Weather, Weather News, IMD Alert MP, aaj ka mousam, MP weather forecast, mp rain alert

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article