MP में कड़ाके की ठंड का 'कोल्ड अटैक': कोहरे की चादर में लिपटा ग्वालियर-चंबल, नौगांव सबसे ठंडा, जानें मौसम का हाल

मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के बाद कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छा गया है। ग्वालियर-चंबल में 'कोल्ड डे' का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं नौगांव प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है।

mp weather update cold wave fog alert gwalior bhopal indore temperature drop hindi news zvj

Madhya Pradesh Weather 4 January 2026: मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। शनिवार सुबह ग्वालियर-चंबल संभाग घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक 'शीतलहर' और 'कोल्ड डे' की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है।

कोहरे और शीतलहर ने थामी रफ्तार

मध्यप्रदेश में पिछले एक सप्ताह से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के गुजरते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अब कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर दिखने लगा है। शनिवार की सुबह ग्वालियर, चंबल और मध्य क्षेत्र के भोपाल, इंदौर व उज्जैन में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ग्वालियर-चंबल में 'कोल्ड डे' की स्थिति

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, ग्वालियर और चंबल संभाग में अगले 24 घंटों तक 'कोल्ड डे' की स्थिति बनी रहेगी। यहां विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 5 जनवरी तक उत्तरी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

तापमान में 2 से 3 डिग्री की आएगी गिरावट

भोपाल मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि जैसे-जैसे कोहरा छंटेगा और आसमान साफ होगा, न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जाएगी। पिछले 24 घंटों में उज्जैन संभाग में पारे में 4.4°C की भारी गिरावट देखी गई है, जबकि भोपाल और सागर में तापमान 3.6°C तक लुढ़क गया है।

पचमढ़ी सबसे ठंडा, शहडोल में रातें गर्म

वर्तमान में पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। वहीं, एक दिलचस्प आंकड़ा यह है कि जहां ग्वालियर में रातें ठंडी हो गई हैं, वहीं शहडोल संभाग में रात का तापमान सामान्य से 6.0°C तक अधिक बना हुआ है। कल्याणपुर (शहडोल) में रात का तापमान सामान्य से अधिक होने के बावजूद यह टॉप-5 ठंडे शहरों की सूची में शामिल है। हालांकि, कड़ाके की ठंड से अब पूरा प्रदेश धीरे-धीरे अपनी चपेट में आ रहा है।

घने कोहरे और 'कोल्ड-डे' का अलर्ट

मौसम विभाग ने कई जिलों में घने और मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह सकती है। साथ ही यहाँ दिन में भी कड़ाके की ठंड यानी 'शीत दिन' का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सतना में घना कोहरा रहेगा।

इन जिलों में मध्यम कोहरा 

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 जनवरी तक प्रदेश के कई जिलों में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर, मैहर में मध्यम कोहरा रहेगा। इन क्षेत्रों में धुंध छाई रहेगी, जिससे सुबह के समय वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी। यहाँ ठंड का असर मध्यम से तेज रहेगा।

मध्यप्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों का तापमान

क्षेत्रशहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)आर्द्रता (%) (1730 IST)दृश्यता (Visibility)
पश्चिम म.प्र.भोपाल20.210.89850-200 m (घना कोहरा)
इंदौर21.911.89550-200 m
ग्वालियर18.66.497500-1000 m
उज्जैन20.811.49350-200 m
दतिया16.65.19201-02 km
खंडवा27.59.07504-10 km
धार21.39.29701-02 km
नर्मदापुरम19.813.889200-500 m
रतलाम20.27.483-
पंचमढ़ी20.86.49204-10 km
पूर्व म.प्र.जबलपुर17.211.09201-02 km
रीवा17.010.18602-04 km
खजुराहो19.48.08801-02 km
नौगांव17.32.59704-10 km
सागर22.410.09501-02 km
सतना19.210.08501-02 km
छिंदवाड़ा26.010.88802-04 km
सीधी17.612.68004-10 km
दमोह19.011.286

01-02 km

देखें मैप..., MP Weather Forecast 2026, Bhopal Weather, MP Cold Weathदेखें मैपer News, gwalior Weather, mp-aaj-ka-mousam, mp rain alert देखें मैप

4 Jan 2026 MP Map (2)

5 Jan 2026 MP Map (2)

6 Jan 2026 MP Map (2)

7 Jan 2026 MP Map

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article