/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/mp-weather-update-11-february-2026-2026-02-11-07-58-39.jpg)
MP Weather Update 11 February 2026: मध्यप्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी भोपाल- इंदौर समेत प्रदेश के 15 शहरों में बसंत के बीच ही गर्मी ने दस्तक दे दी है, जहां दिन का पारा 30 डिग्री के पार निकल गया है। हालांकि, रात के समय ठिठुरन अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में सक्रिय कमजोर सिस्टम के कारण बारिश की संभावना तो कम है, लेकिन 13 फरवरी से हिमालयी क्षेत्रों में होने वाली हलचल एमपी के तापमान को एक बार फिर गिरा सकती है। उत्तर भारत में बर्फ पिघलने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के गुजरने के बाद सर्द हवाएं फिर से ठिठुरन बढ़ाएंगी। फिलहाल प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं।
दिन में चढ़ता पारा, रात में अभी भी ठंड
मध्यप्रदेश में अब दिन के समय कड़ी धूप लोगों को बैचेन करने लगी है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। 15 शहरों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया, जिससे फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है।
नर्मदापुरम सबसे गर्म, कल्याणपुर सबसे ठंडा
मंगलवार को नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और गुना समेत कई इलाकों में पारा 30 डिग्री के पार निकल गयावहीं, दूसरी ओर रातें अभी भी सर्द है। शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहाँ सोमवार-मंगलवार की रात में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक लुढ़क गया। इसी तरह कटनी, अमरकंटक और पचमढ़ी में भी रात का पारा 10 डिग्री से काफी नीचे दर्ज किया गया। कई शहरों में फरवरी में ही मार्च जैसा अहसास होने लगा है।
नए सिस्टम के चलते फिर बदलेगा मौसम!
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय है, लेकिन यह कमजोर है। 13 और 16 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दस्तक देंगे। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी और बारिश के बाद जब ठंडी हवाएं मैदानों की तरफ आएंगी, तब मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पहाड़ों पर सक्रिय चक्रवात बढ़ाएगा ठिठुरन
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि 11 और 12 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप खिली रहेगी, जिससे दिन गर्म महसूस होंगे। लेकिन, असली बदलाव 13 फरवरी से शुरू होगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद जब बर्फ पिघलना शुरू होगी, तो वहां से आने वाली सीधी सर्द हवाएं ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड के इलाकों में ठिठुरन पैदा करेंगी। 13 से 15 फरवरी के बीच पारे में भारी गिरावट आने की संभावना है।
रात का पारा: कहाँ कितनी रही ठंड?
- सबसे ठंडा इलाका: शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे सर्द रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 4.5°C दर्ज किया गया।
- 5 से 8 डिग्री के बीच वाले शहर: कटनी (करौंदी)- 5.9°C, अनूपपुर (अमरकंटक)- 7.8°C
- 8 से 9 डिग्री के बीच वाले शहर: खजुराहो: 8.2°C- पचमढ़ी और उमरिया- 8.4°C, रीवा: 8.5°C
- 9 से 10 डिग्री के बीच वाले शहर: शिवपुरी- 9.0°C, मंडला- 9.1°C, दतिया- 9.5°C, नौगांव- 9.8°C
बड़े शहरों का हाल: कहां कैसा मौसम?
- भोपाल: यहाँ रातें ठंडी और दिन गर्म रहने का 10 साल का रिकॉर्ड है। इस बार भी दिन का पारा 25-30 के बीच झूल रहा है।
- इंदौर: इंदौर में फरवरी में बारिश का ट्रेंड नहीं है, लेकिन यहाँ दिन का तापमान अक्सर 30 डिग्री के पार रहता है।
- ग्वालियर: उत्तरी हवाओं के सीधे संपर्क में होने के कारण यहाँ कड़ाके की ठंड बनी हुई है।
- जबलपुर: यहाँ फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद गर्मी बढ़ती है, लेकिन बारिश होने का 60% रिकॉर्ड रहा है।
48 घंटों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसकी विस्तृत रिपोर्ट नीचे दी गई है:
- 12 फरवरी (गुरुवार): प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में चिलचिलाती धूप का असर दिखेगा। दिन और रात, दोनों के ही तापमान में उछाल आने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा, जिससे दोपहर के वक्त गर्मी का अहसास और ज्यादा बढ़ सकता है।
- 13 फरवरी (शुक्रवार): पारे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी जा सकती है। अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ सकता है। हालांकि, रात और अलसुबह के वक्त हल्की गुलाबी ठंड का असर बरकरार रहेगा, लेकिन दिन के समय उमस और तपिश परेशान करेगी।
MP Weather Update, MP Weather, MP Weather news, MP Rain Alert Today, MP Weather Update February 2026, MP Rain Alert, Gwalior Weather, indore Weather, bhopal weather Bhopal Weather, Weather News, IMD Alert MP, aaj ka mousam, MP weather forecast
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us