मध्यप्रदेश में मौसम साफ: ग्वालियर-चंबल में दिन का पारा बढ़ा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन में दिन गर्म-रातें ठंडी

भोपाल मौसम केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, अगले चार दिन तक कहीं भी बारिश या कोहरे की संभावना नहीं है। पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।

MP Weather Update 8 February 2026

MP Weather Update 8 February 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का असर मिला-जुला नजर आ रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में दिन गर्म तो रातें ठंडी हो गई है। 

भोपाल मौसम केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, अगले चार दिन तक कहीं भी बारिश या कोहरे की संभावना नहीं है। पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।

पिछले 24 घंटे के मौसम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश इलाकों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। खासकर  ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है, खासकर रतलाम, उज्जैन जिले में तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री बढ़ा है। जबकि ग्वालियर, दतिया, भोपाल, सागर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर में माइनस 1 डिग्री से 3 डिग्री रिकार्ड की गई है।

खंडवा और खरगोन राज्य में सबसे गर्म

पश्चिमी मध्य प्रदेश का निमाड़ क्षेत्र खंडवा और खरगोन इस वक्त राज्य में सबसे गर्म है। खंडवा में तापमान 31.5°C तक पहुंच गया है, जो फरवरी के शुरुआती हफ्ते के हिसाब से तेज गर्मी का संकेत है। जबकि पचमढ़ी, खजुराहो और उमरिया में रातें अभी भी काफी ठंडी हैं, जहां न्यूनतम तापमान 8.4°C दर्ज किया गया।

बैतूल, पचमढ़ी और रायसेन में नमी 95%

राज्य में Diurnal Variation दिन और रात के तापमान का अंतर बहुत अधिक है। इंदौर में दिन और रात के तापमान में लगभग 19°C का फासला है। बैतूल, पचमढ़ी और रायसेन जैसे क्षेत्रों में सुबह की आर्द्रता 93-95% तक रही। इतनी अधिक नमी सुबह के समय धुंध या हल्के कोहरे का कारण बनती है।

मध्यप्रदेश का मौसम

West MP

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
खंडवा31.513.4
खरगोन31.013.2
नर्मदापुरम29.715.1
इंदौर29.610.6
धार29.612.4
उज्जैन29.512.0
रतलाम29.213.0
ग्वालियर28.211.2
भोपाल27.310.4
पचमढ़ी24.28.4

East MP

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
मंडला29.09.6
टीकमगढ़28.513.8
जबलपुर28.311.9
खजुराहो28.48.4
सतना28.210.0
रीवा26.89.1
मलाजखंड25.59.1

देखें मैप...

8 Feb 2026 MP Map

9 Feb 2026 MP Map

10 Feb 2026 MP Map

11 Feb 2026 MP Map

12 Feb 2026 MP Map

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article