मध्यप्रदेश में उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं का असर: राजगढ़ में कोल्ड डे, रीवा में विजिबिलिटी 50 मीटर, धार-रतलाम में दिन में बढ़ी ठंड

MP Weather Update 27 January 2026: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और ठिठुरन का दौर जारी है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उज्जैन, सागर और भोपाल संभागों में दिन का तापमान सामान्य से 5 ​डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना हुआ है।

MP Weather Update

MP Weather Update 27 January 2026: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और ठिठुरन का दौर जारी है।

भोपाल मौसम केंद्र से जारी ताजा फोरकास्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, लेकिन राजगढ़ जिले में कोल्ड डे रिकार्ड किया गया। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उज्जैन, सागर और भोपाल संभागों में दिन का तापमान सामान्य से 5 ​डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना हुआ है।

धार, रतलाम में दिन भी काफी ठंडा

रीवा संभाग के जिलों में पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। जबकि धार, रतलाम ​जैसे वेस्टर्न एरिया के जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है, जिस वजह से यहां दिन में भी काफी ठंड महसूस की जा रही है।

शहडोल, रीवा में रात का पारा उछला

शहडोल संभाग में रात के न्यूनतम तापमान में सबसे तेजी से बढ़ोतरी देखी गई। यहां का पारा सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस तक उछला है। नर्मदापुरम और रीवा संभागों में भी रात के तापमान में 1.9 से 2.7 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंचा है, जिससे यहां रातें उम्मीद से कम ठंडी रहीं।
प्रदेश के 5 सबसे ठंडे शहर

प्रदेश के 5 सबसे ठंडे शहर

शहर जिला

 न्यूनतम तापमान 

राजगढ़ 

6.6

ग्वालियर 

7.8

दतिया/शिवपुरी 

8.0

पचमढ़ी 

8.2

नौगांव (छतरपुर)

8.6

देखें मैप...

26 Jan 2026 MP Map (2)

27 Jan 2026 MP Map (2)

28 Jan 2026 MP Map (2)

29 Jan 2026 MP Map (2)

30 Jan 2026 MP Map

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article