/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/mp-weather-update-18-january-2026-2026-01-18-18-23-12.jpg)
MP Weather Update 18 January 2026: मध्यप्रदेश के मौसम में पिछले 24 घंटों के दौरान बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसामान साफ और मौसम शुष्क बना है। जबकि कुछ जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर देखा गया है। भोपाल मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।
शहडोल और कटनी में शीतलहर का अलर्ट
भोपाल मौसम केंद्र की सीनियर मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि, बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश संभागों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन शहडोल संभाग के कल्याणपुर और कटनी के करौंदी में शीतलहर का गहरा प्रभाव देखा गया। यहां रात के समय कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है।
उज्जैन-ग्वालियर संभाग में गर्मी का अहसास
दिन के तापमान में उज्जैन संभाग के जिलों में बड़ी उछाल दर्ज की गई है। यहां पारा 2.1 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभाग में दिन का पारा सामान्य से 3.1 से 3.8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है, जिससे दोपहर के समय धूप तेज महसूस हो रही है। भोपाल, इंदौर, चंबल, रीवा और जबलपुर में दिन का तापमान 1.7 से 2.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकार्ड किया गया।
कई हिस्सों में रात की ठंड में मामूली कमी
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभागों में रात का पारा 2.3 से 3.3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। यहां रात का तापमान सामान्य औसत से अधिक है।
मध्यप्रदेश के 5 सबसे ठंडे शहर
| क्रम | शहर (जिला) | न्यूनतम तापमान (°C) |
| 1 | कल्याणपुर (शहडोल) / करौन्दी (कटनी) | 3.7°C |
| 2 | खजुराहो (छतरपुर) | 5.8°C |
| 3 | उमरिया / नौगांव (छतरपुर) | 6.0°C |
| 4 | रीवा | 6.4°C |
| 5 | पचमढ़ी (नर्मदापुरम) | 6.8°C |
देखें मैप...
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/18-jan-2026-mp-map-2026-01-18-10-25-21.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/19-jan-2026-mp-map-2026-01-18-10-25-21.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/20-jan-2026-mp-map-2026-01-18-10-25-21.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/21-jan-2026-mp-map-2026-01-18-10-25-21.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/22-jan-2026-mp-map-2026-01-18-17-44-09.jpeg)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us