मध्य प्रदेश का मौसम: प्रदेश में राजगढ़ सबसे ठंडा, ग्वालियर, सागर, रीवा रीजन में घने कोहरे का अलर्ट, भोपाल, इंदौर, उज्जैन में मौसम साफ रहेगा

MP Weather Today Update 30 January 2026: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। राजगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

MP Weather Today

MP Weather Today Update 30 January 2026: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। राजगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

भोपाल मौसम केंद्र की सीनियर वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, शनिवार सुबह तक ग्वालियर, सागर और रीवा रीजन में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में कोल्ड डे रहेगा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत अन्य संभागों के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।  

भोपाल समेत अन्य इलाकों में कड़ाके की ठंड

पिछले 24 घंटों के दौरान शाजापुर जिले के गिरवर में सामान्य से ज्यादा ठंडा दिन दर्ज किया गया। भोपाल सहित ग्वालियर, दतिया, दमोह, टीकमगढ़, नौगांव, रतलाम और धार में भी कड़ाके की ठंड के साथ कोल्ड डे का असर रहा। 

दिन के तापमान में यहां बड़ी गिरावट दर्ज

प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभागों में दिन के अधिकतम तापमान में 2.2°C से 3.7°C तक की बड़ी गिरावट देखी गई है। जबकि उज्जैन संभाग में तापमान सामान्य से करीब 5.9°C नीचे पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभागों में भी पारा सामान्य से 3.1°C से 4.4°C कम दर्ज किया गया।

रीवा और चंबल रीजन में रातें पहले से सर्द

न्यूनतम तापमान की बात करें तो शहडोल और सागर संभाग के जिलों में रात के पारे में 4.3°C से 5.7°C की जबरदस्त गिरावट आई है। रीवा और चंबल संभागों में भी रातें पहले की तुलना में अधिक सर्द हो गई हैं।

मध्यप्रदेश का तापमान

शहरन्यूनतम तापमान (°C)विजिबिलिटी (Visibility)
बैतूल12.804-10 km
भोपाल9.801-02 km
दतिया8.401-02 km
धार9.304-10 km
गुना8.4200-500 m
ग्वालियर9.4200-500 m
नर्मदापुरम13.802-04 km
इंदौर11.402-04 km
खंडवा11.004-10 km
खरगोन11.004-10 km
पचमढ़ी7.204-10 km
रायसेन8.0500-1000 m
रतलाम9.502-04 km
श्योपुर8.802-04 km
शिवपुरी8.004-10 km
उज्जैन11.002-04 km

देखें मैप...

30 January 2026 MP MAP

31 January 2026 MP MAP

1 February 2026 Map

2 February 2026 Map

3 February 2026 Map

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article