MP Weather Update: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, चुभने लगी धूप, कई शहरों में 35°C पार पहुंचा पारा, अभी और बढ़ेगी तपिश, जानें IMD का नया अपडेट

मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही ठंड कम हो गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 35°C के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में पारा 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है।

mp weather march update holi temperature rise bhopal indore weather hindi news zvj

MP Weather Update 01 March 2026: आज से मार्च का महीना शुरू होते ही मध्यप्रदेश के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम की हल्की गुलाबी ठंड अब विदा ले रही है, क्योंकि सूरज की तपिश ने अभी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का असर इस कदर बढ़ा है कि लोगों ने गर्म कपड़ों को अलविदा कह दिया है और घरों में कूलर-पंखे चालू हो गए हैं। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो होली तक गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा सकती है। साथ ही होली पर देश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट दिया है। 

मार्च की शुरुआत के साथ गर्मी ने दस्तक

मध्यप्रदेश में अब मौसम पूरी तरह से शुष्क (Dry Weather) हो चला है। 1 मार्च यानी आज से मार्च के महीने का आगाज हो गया है और पहले ही दिन से धूप ने लोगों को पसीना छुड़ाना शुरू कर दिया है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में कोई भी मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसके चलते आसमान साफ है और सीधी धूप धरती को तपा रही है।

35 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

प्रदेश के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। खरगोन, खंडवा और खजुराहो जैसे शहर फिलहाल प्रदेश के सबसे गर्म इलाकों में शुमार हैं। यहाँ बीते 24 घंटों में पारा 35 डिग्री के स्तर को छू गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, अगले 5 दिनों के भीतर दिन और रात दोनों के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। रात में हल्की ठंडक और दिन में तेज चुभने वाली धूप रहेगी। 

MP Weather Update 2

होली पर क्या होगी बारिश?

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है। हालाँकि, इसका असर उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश के रूप में दिख सकता है, लेकिन मध्यप्रदेश में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ेगा।

MP Weather Update 1

भोपाल का हाल: शुष्क रहेगा रविवार

मौसम विभाग के अनुसार- राजधानी भोपाल में रविवार को मौसम पूरी तरह सामान्य और शुष्क रहने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 31.0°C और न्यूनतम तापमान 15°C के आसपास रहेगा। 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं धूप की चुभन को थोड़ा कम जरूर करेंगी, लेकिन गर्मी का अहसास बना रहेगा।

खरगोन-खजुराहो में सबसे ज्यादा तपिश

पिछले तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो खरगोन (34.8°C), खजुराहो (34.3°C) और नर्मदापुरम (34.2°C) सबसे गर्म दर्ज किए गए हैं। इन क्षेत्रों में रात का तापमान भी अब सामान्य से ऊपर रहने लगा है, जिससे अब रातें भी उतनी ठंडी नहीं रहीं जितनी फरवरी के मध्य में थीं।

MP Weather Update 3

पिछले 24 घंटों के मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। दिन के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, हालांकि ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभागों में पारा सामान्य से 3 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया। वहीं, रात के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखी गई है, विशेषकर ग्वालियर और शहडोल संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंच गया है, जिससे अब रात की ठंड भी कम होने लगी है।

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान के आंकड़े

सबसे ज्यादा 'गर्म रातें' (अधिकतम न्यूनतम तापमान):

इन शहरों में रात के समय भी पारा काफी ऊपर रहा और हल्की गर्मी महसूस की गई:

  • देवास (कन्नौद) और जबलपुर: 18.4°C
  • गुना और नर्मदापुरम: 18.3°C
  • बैरसिया (भोपाल): 18.2°C
  • निवाड़ी (पृथ्वीपुर): 18.1°C
  • सागर: 18.0°C

सबसे 'ठंडी जगह' (न्यूनतम तापमान)

इन इलाकों में अभी भी रात और सुबह के समय ठंड का असर बना हुआ है:

  • मंदसौर और पचमढ़ी: 11.8°C
  • इंदौर: 12.5°C
  • कटनी (करौंदी): 12.7°C
  • शहडोल (कल्याणपुर): 13.2°C
  • शाजापुर (गिरवर): 13.4°C

सबसे 'तपते शहर' (अधिकतम तापमान)

यहाँ दोपहर की धूप ने पसीने छुड़ा दिए और तापमान 35 डिग्री के करीब जा पहुँचा।

  • खरगोन: 34.8°C
  • खजुराहो (छतरपुर): 34.3°C
  • नर्मदापुरम: 34.2°C
  • खंडवा: 34.1°C
  • बैरसिया (भोपाल): 33.7°C

MP Weather Forecast, MP Weather Update, MP Weather Update March 2026, MP Weather, MP Weather news, MP Weather Today, bhopal Weather, indore Weather aaj ka mousam | mp ka aaj ka mousam MP news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article