/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/mp-vidhan-sabhaa-budget-session-2026-02-17-11-16-42.jpg)
MP Vidhan Sabhaa budget session: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी को दूसरा दिन है। सदन में आज वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मौजूदा वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। यह अनुपूरक बजट 19 हजार 200 करोड़ से ज्यादा का है। सदन के पटल पर आज आर्थिक सर्वेक्षण भी रखा जाएगा। इसी बीच विपक्ष इंदौर दूषित पानी और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/mp-vidhan-sabhaa-budget-session-2026-02-17-11-21-04.jpg)
- Feb 17, 2026 18:20 IST
कांग्रेस विधायक महेश परमार ने उठाया भोपाल गौ मांस का मामला
कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा, भोपाल में 26 टन मांस गौ-मांस कहां से आया यह बात राज्यपाल भाषण में नहीं बताई गई।इस मामले में क्या कार्रवाई की सरकार जवाब दे। अब सरकार की कानून व्यवस्था कहां गई। राज्यपाल के भाषण में इसका भी उल्लेख करना था। जहरीला कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत हुई। इस बात का जवाब भी सरकार को देना चाहिए। मरने वाले मध्य प्रदेश के मासूम बच्चे थे।
कांग्रेस विधायक परमार ने इंदौर के दूषित पानी पीने से मौत का मुद्दा भी उठाया। दूषित पानी से 35 लोगों की मौत हो गई।
कर्नल सोफिया कुरैशी के मामले मंत्री विजय शाह मुंह छुपा कर घूम रहे हैं। देश की सेना का अपमान कर रहे। यह भी राज्यपाल के अभिभाषण नहीं बताया गया।
उन्होंने कहा, कलेक्टर-एसपी बिना लेनदेन के बात नहीं करते हैं। इस मुद्दे का भी राज्यपाल के अभिभाषण में उल्लेख होना था। प्रदेश के किसानों को बीज और खाद नहीं मिल रहा है।
- Feb 17, 2026 18:10 IST
मप्र के लोगों की औसत आय चार गुना से ज्यादा बढ़ी
विधानसभा में मंगलवार, 18 फरवरी को आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश हुआ। राज्य सरकार की सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के नागरिकों की औसत आय में पिछले एक दशक में करीब चार गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं। सर्वेक्षण के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में प्रति व्यक्ति शुद्ध आय अब 1 लाख 69 हजार 50 रुपए तक पहुंच गई हैं। जबकि वर्ष 2011-12 में प्रति व्यक्ति आय का यह आंकड़ा मात्र 38 हजार 497 रुपए तक दर्ज किया गया था।
- Feb 17, 2026 14:03 IST
कांग्रेस विधायक बोले- दो करोड़ खर्च फिर भी भोपाल डॉग बाइट की घटनाएं बेकाबू
कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने कहा, भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और नगर निगम द्वारा नसबंदी-वैक्सीनेशन के नाम पर करीब 2 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं, बावजूद न तो आवारा कुत्तों की संख्या पर कंट्रोल हुआ है और न ही डॉग बाइट की घटनाओं में कमी आई है। शहर में रोजाना 40 से 50 आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
- Feb 17, 2026 13:55 IST
सदन में कुत्तों पर चर्चा, मंत्री विजयवर्गीय बोले-कमेटी बनाई जाए
नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कुत्ता तब भड़कता है, जब वह भूखा होता है और उसे खाना नहीं मिलता। हमारी परंपरा रही है कि पहली रोटी गाय के लिए निकाली जाती है और अंतिम रोटी कुत्ते को दी जाती है। साथ ही आटा चींटियों के लिए भी रखा जाता है।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि एक कमेटी बनाई जानी चाहिए, ताकि कुत्तों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी पालन किया जा सके। इस दौरान कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि बच्चों और लोगों की जान बचाने पर प्राथमिकता से ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विधायक आतिफ अकील ने मंत्री के जवाब पर असहमति जताते हुए कहा कि मंत्री गलत जवाब दे रहे हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि कैलाश जी कुत्तों के मंत्री हैं और कुत्तों के प्रभारी मंत्री सुन नहीं रहे हैं। वहीं बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि उन्होंने पहली बार सुना है कि कुत्ते आतंकवादी होते हैं।
प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा और बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन ने भी एंटी-रेबीज इंजेक्शन की कमी का मामला उठाया और कहा कि इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जानी चाहिए।
- Feb 17, 2026 13:43 IST
तीसरा अनुपूरक बजट पेश, 23 फरवरी को चर्चा
सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मौजूदा वित्तीय वर्ष (2025-26) का तीसरा अनुपूरक बजट 19 हजार 200 करोड़ से ज्यादा का पेश किया। इस पर 23 फरवरी को चर्चा की जाएगी
- Feb 17, 2026 13:19 IST
बीजेपी विधायक ने कहा-संख्या तो बहुत लोगों की भी बढ़ रही...हंगामा
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब भोपाल विधायक आतिफ अकील ने कहा कि कुत्तों की संख्या बेतहासा बढ़ रही है और एनएसबी के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
इस बीच एक बीजेपी विधायक ने कहा- संख्या तो बहुत लोगों की भी बढ़ रही है, जिससे बाद सदन में भारी हंगामे हो गया।
तत्काल ही विधानसभा अध्यक्ष को खड़े होकर सदस्यों को शांत कराना पड़ा। उन्होंने कहा, अभी पूरक प्रश्नों के माध्यम से हमें समाधान तक पहुंचना है। यदि विधानसभा में इसी तरह हंगामा होता रहा तो समाधान तक नहीं पहुंच पाएंगे। तो यह हमारी सफलता नहीं होगी।
स्पीकर ने कहा-मंत्री जवाब दे रहे हैं, उसके बाद सदस्यों को पूरक प्रश्न पूछने का अवसर मिलेगा। यदि कुछ और शेष रहेगा तो मंत्री दोबारा जवाब दे सकते हैं। उन्होंने कहा, हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम समाधान तक पहुंचें और चर्चा की गंभीरता बनाए रखें।
- Feb 17, 2026 13:04 IST
भोपाल में आवारा कुत्तों का मामला सदन में उठा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/dogs-2026-02-17-13-04-45.jpg)
विधायक आतिफ आरिफ अकील और राजन मंडलोई ने भोपाल में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर कंट्रोल नहीं किए जाने का मामला उठाया। अकील ने कहा, आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है और निकाय इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं।
जवाब में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, नगर निगम में डॉग स्क्वॉड टीम बनाई गई है और सूचना मिलने पर टीम तुरंत कार्रवाई करती है। चालू वित्त वर्ष में 26,900 कुत्तों का टीकाकरण किया गया है और 5,023 रेबीज के टीके उपलब्ध हैं। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि कुत्ते के काटने से किसी की मौत हो गई हो, ऐसा मामला सामने नहीं आया है।
- Feb 17, 2026 12:55 IST
मंत्रियों ने पत्र पटल पर रखे, गवर्नर के अभिभाषण पर होगी चर्चा
मंगलवार को प्रश्नकाल खत्म होने के बाद अब शून्यकाल की सूचनाएं को पढ़ा हुआ माना गया। इसके बाद वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने सदन के पटल पर पत्र रखे।
इसके साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रपति और राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की सूचना सदन को दी गई। राज्यपाल के अभिभाषण पर कुल 6 घंटे चर्चा होगी।
- Feb 17, 2026 12:44 IST
मुरैना के शक्कर कारखाने के मामले में सरकार जवाब नहीं देना चाहती
/bansal-news/media/post_attachments/3f01da89-289.png)
मुरैना जिले की जौरा सीट से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने कहा, उनका प्रश्न स्वीकार किए जाने के बाद विधानसभा सचिवालय ने उसे निरस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे विधानसभा अध्यक्ष और प्रमुख सचिव के समक्ष विरोध दर्ज कराएंगे। विधायक उपाध्याय ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र मुरैना के शक्कर कारखाने से जुड़े मुद्दे पर सरकार जवाब नहीं देना चाहती, इसलिए उनके प्रश्न को निरस्त किया गया है।
- Feb 17, 2026 12:38 IST
मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस विधायक अभिजीत बोले
हरदा जिले की टिमरनी सीट से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की कांग्रेस की मांग पर कहा कि पहले भी उनके मकड़ाई राज परिवार पर गद्दारी के आरोप लगे थे, तब उन्होंने कहा था कि उनका परिवार देशभक्त है और उन्होंने अपना खजाना भारत माता के चरणों में अर्पित किया था। अभिजीत ने कहा कि विजय शाह के शब्द गलत हो सकते हैं। हालांकि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इसकी जांच होना चाहिए।
वहीं हिंदू सम्मेलन में शामिल होने के सवाल पर अभिजीन शाह ने कहा कि वह सर्व समाज का सम्मेलन था। उनकी विधानसभा में आयोजित हुआ था और उन्हें आमंत्रित किया गया था, इसलिए वे इसमें शामिल हुए। - Feb 17, 2026 12:26 IST
तिलहन संघ कर्मियों के वेतनमान का मुद्दा भी सदन में उठा
सदन में विधायक केशव देसाई ने कोर्ट के आदेश के बाद भी तिलहन संघ के कर्मचारियों को पांचवें वेतनमान का लाभ नहीं दिए जाने का मामला उठाया। इस सवाल का उत्तर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग की बजाय नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया।
उन्होंने कहा, जैसे-जैसे कोर्ट के आदेश जारी हो रहे हैं, वैसे-वैसे सरकार कार्रवाई कर रही है। शासन के विभिन्न विभागों में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ तिलहन संघ के कर्मचारियों के वेतनमान निर्धारण के संबंध में जीएडी और फायनेंस विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।
कर्मचारियों को छठा वेतनमान देने के संबंध में मंत्र विजयवर्गीय ने कहा कि यह मामला कोर्ट में विचारा धीन है। अपील और अवमानना के प्रकरण लंबित हैं, इसलिए कोर्ट का फैसला आने के बाद ही इस मामले में आगे कुछ कहा जा सकेगा।
- Feb 17, 2026 12:19 IST
पंचायतों में कबड्डी मैट का मुद्दा उठा
सदन में प्रश्नकाल के दौरान विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने पंचायतों में कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ढाई लाख रुपए का मैट उपलब्ध नहीं कराए जाने का मुद्दा उठाया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उनसे सवाल स्पष्ट रूप से पूछने के लिए कहा।
विधानसभा अध्यक्ष ने खुद सवाल को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस तरह से प्रश्न पूछा जाना चाहिए। इसके बाद पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने विधायक के प्रश्न का जवाब दिया।
- Feb 17, 2026 12:14 IST
रामेश्वर शर्मा बोले- अकील, मुल्ला-मौलवियों से संकल्प करवा दें तो गायें नहीं कटेंगी
/bansal-news/media/post_attachments/c10ba998-cc7.png)
कांग्रेस विधाक आतिफ अकील के संकल्प पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि केवल पब्लिसिटी स्टंट के लिए विधानसभा में संकल्प लेकर ना आएं। उन्होंने कहा, कांग्रेस विधायक अकील मस्जिदों में जाकर मुल्ला-मौलवियों से यही संकल्प करवा दें तो गाय कटना बंद हो जाएगा।
- Feb 17, 2026 12:08 IST
बीजेपी विधायक बोले- कांग्रेस प्रदर्शन का ढोंग कर रही
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/bjp-mla-2026-02-17-12-08-34.jpg)
कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा बोले कि ढोंग करने वाले कांग्रेसी पहले एकमत हो जाएं। उन्होंने कहा, भोपाल गैस त्रासदी में हजारों लोगों की मौत हुई थी, तो क्या उस समय के सीएम अर्जुन सिंह ने इस्तीफा दिया था।
- Feb 17, 2026 12:02 IST
नेता प्रतिपक्ष सिंघार बोले-इंदौर की जनता श्मशान जा रही है, जिम्मेदार कुर्सी पर बैठे
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/mp-vidhan-sabhaa-budget-session-2026-02-17-12-02-19.jpg)
कांग्रेस विधायक गंदे पानी की बोतल लेकर विधानसभा पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले-इंदौर की जनता श्मशान पर जा-जाकर परेशान हो रही है और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि कुर्सी पर बैठे हैं। - Feb 17, 2026 11:38 IST
गंदे पानी से मौतों पर कांग्रेस विधायक बोलीं- जिम्मेदार मंत्री इस्तीफा दें
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/congress-mla-sena-patel-2026-02-17-11-38-26.jpg)
इंदौर में गंदे पानी से हुई मौतों पर कांग्रेस विधायक सेना पटेल ने कहा कि 35 मौतों की जिम्मेदार बीजेपी सरकार है। इनके जिम्मेदार मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए।
- Feb 17, 2026 11:30 IST
कांग्रेस विधायक गंदे पान की बोतल लेकर पहुंचे
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/mp-vidhan-sabhaa-budget-session-2026-02-17-11-30-50.jpg)
दूसरे दिन विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को लेकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक गंदे पानी की बोतल लेकर विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी कर रहे हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us