/bansal-news/media/media_files/2026/02/28/mp-tehsildar-transfer-2026-02-28-16-42-50.jpg)
MP Tehsildar Transfer: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। अपर कलेक्टर के आदेश से शनिवार, 28 फरवरी को 6 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार सुनील शर्मा को बाड़ी तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चंचल जैन को देवरी से सुल्तानपुर स्थानांतरित किया गया है। सूची में फहीम अहमद और सुखलाल सिंह समेत अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक यह बदलाव कार्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
खबर अपडेट हो रही है...
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us