रायसेन किले से तोप चलाने का Video वायरल: ईरान के समर्थन में नारेबाजी और रीलबाजी, 4 युवक गिरफ्तार, मानवाधिकार आयोग ने जताई कड़ी आपत्ति

मध्यप्रदेश के रायसेन किले से तोप चलाने और ईरान के समर्थन में विवादित नारेबाजी करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने भोपाल और रायसेन के 4 युवकों को गिरफ्तार किया है।

mp raisen fort viral video cannon fire controversial slogans arrest hindi news zvj

Raisen Fort Cannon Video Viral: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में ऐतिहासिक और एएसआई (ASI) संरक्षित किले की प्राचीर से कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। यहाँ कुछ युवकों ने न केवल प्रतिबंधित क्षेत्र में तोप दागी, बल्कि ईरान के समर्थन में विवादित नारेबाजी करते हुए इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज घटना ने जहाँ एक ओर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, वहीं अब यह मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की दहलीज तक जा पहुँचा है। आयोग ने किले की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

किले से तोप चलाकर बनाई रील

रायसेन के ऐतिहासिक किले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक किले की प्राचीर पर रखी तोप दाग रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रमजान के दौरान रोजा इफ्तारी की सूचना देने के नाम पर बनाया गया था, लेकिन युवकों ने इसका इस्तेमाल रील बनाने और अंतरराष्ट्रीय विवादों (ईरान-इजरायल युद्ध) को लेकर में नारेबाजी करने के लिए किया। जिसे बाद में रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

Viral Video: ईरान के समर्थन में रायसेन किले से चली तोप; सोशल मीडिया पर वायरल  वीडियो, कार्रवाई की मांग - Haribhoomi

किले से तोप चलाने का वीडियो वायरल

रायसेन के ऐतिहासिक किले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक किले की प्राचीर पर रखी तोप दाग रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रमजान के दौरान रोजा इफ्तारी की सूचना देने के नाम पर बनाया गया था, लेकिन युवकों ने इसका इस्तेमाल रील बनाने और अंतरराष्ट्रीय विवादों (ईरान-इजरायल युद्ध) को लेकर में नारेबाजी करने के लिए किया। जिसे बाद में रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

ईरान के समर्थन में लगे नारे, चलाई तोप

सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील में युवक तोप चलाते समय ईरान के पक्ष में नारे लगाते और कट्टरपंथी भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में जिस तरह से घनी आवासीय बस्ती के ऊपर तोप दागी गई, उसने स्थानीय लोगों में भी भय का माहौल पैदा कर दिया। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 'दानिश स्टार' नाम की आईडी से शेयर किया गया था। वीडियो में चार युवक रायसेन किले की पहाड़ी पर खड़े नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में धार्मिक नारों के साथ एक भड़काऊ ऑडियो बज रहा है, जिसमें कहा गया— 'हम ईरान का साथ देने जा रहे हैं, भारत का मुसलमान न कल डरा था, न आज डरेगा।' इसके तुरंत बाद एक युवक माचिस से तोप में आग लगा देता है और देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं के गुबार से भर जाता है।"

पुलिस का एक्शन: 4 आरोपी गिरफ्तार

वीडियो का संज्ञान लेते हुए रायसेन की कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में रायसेन निवासी शादाब कुरैशी और भोपाल के रहने वाले यूसुफ शेख, वसीम मोहम्मद और पप्पू उर्फ सलमान कुरैशी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। इसमें दो क्लिप्स को एक साथ जोड़ा गया और फिर बैकग्राउंड म्यूजिक व वॉइस ओवर का इस्तेमाल किया गया, जिससे इसे विवादित और सनसनीखेज बनाया जा सके।

मानवाधिकार आयोग ने उठाए गंभीर सवाल

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने इस घटना पर गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किले से रिहायशी इलाकों के ऊपर अवैध तोप चलाना जनजीवन को खतरे में डालने वाला कृत्य है। उन्होंने इसे 'भय फैलाने की कोशिश' करार दिया और एएसआई की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।

प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित किले से इस तरह अवैध तोप चलाना जनजीवन के लिए खतरा है, उन्होंने स्थानीय प्रशासन और आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।

raisen cannon fire viral video, Raisen Fort Cannon Video, Raisen News, Raisen Fort Viral Reel, Iran Support Slogans, Priyank Kanoongo, MP Police, Raisen Police Historical Fort Security, Iran war

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article