/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/mp-police-promotion-2026-02-10-09-36-03.jpg)
MP Police Promotion: नक्सल विरोधी ऑपरेशन में बहादुरी और प्रभावी कार्रवाई करने वाले 60 पुलिसकर्मियों को मध्यप्रदेश सरकार ने आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन दिया है। सोमवार, 9 फरवरी को बालाघाट पुलिस लाइन में आयोजित अलंकरण समारोह में जवानों को उनके प्रमोशन के आदेश सौंपे गए।
इन पदों पर हुआ प्रमोशन
प्रमोशन पाने वालों में 27 कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल, 27 हेड कांस्टेबल को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), एक एएसआई को उप निरीक्षक (एसआई), 5 एएसआई को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।
5 SI को इंस्पेक्टर बने
उप निरीक्षक विपिन चंद्र खलको, इंदर सिंह विदूरी, शुभम प्रताप सिंह तोमर, रत्नेश मीणा, नवदेश श्रीवास्तव को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।
सहायक उप निरीक्षक मुनेंद्र सिंह को उप निरीक्षक पद पर प्रमोट किया गया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/mp-police-promotion-2026-02-10-09-43-58.jpg)
हेड कॉन्स्टेबल से ASI जवानों की लिस्ट
रूद्रीचंद जखमोला, अनिल सिंह भदौरिया, मत्ते सिंह मरावी, उज्जवल घोरमारे, मनोज कुमार यादव, देवेन्द्रे धुर्वे, रवेन्द्र कुशवाह, हरेन्द्र सिंह, प्रदीप गोसाई,
विनोद कुमार मर्सकोले, उमेश कुमार पटेल, विकाश कुमार राजपूत, मुकेश सगर, विवेक परस्ते, राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, आशीष रजक, शिवहरी मरावी, प्रवीण धुर्वे, टीकाराम ढकाल, प्रवीण कुमार, असित यादव, रामआशीष यादव, संदीप शर्मा, लोकपाल धाकड़, कृष्णा श्रेष्ठ, जितेन्द्र सिंह पटेल और वीर सिंह को पदोन्नत किया गया।
कॉन्स्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल बने 27 जवान
शकरचंद सरयाम, सुनील परियार, चन्द्रकांत पांडेय, सत्यम द्ववेदी, सुनील यादव, देवराज कलमें, सुरेन्द्र सिंह मार्को, सुशील उईके, रामलाल भील, उमेश चन्द्र दुबे, संतोष कुमार मरावी, प्रदीप कुमार परते, राजा मालवीय, विशाल कुमार सिंह, दीपक पवार, कन्हैया मरकाम, सुनील सिंह कुशवाह, मुलायम सिंह, वरूण देव सिंह चाहर, मुनीष कुमार द्विवेदी, नीलेश, महेन्द्र सिंह, रवि कुमार यादव, छठु यादव, सलेश कुमार द्विवेदी, संजू शर्मा एवं जिला पुलिस बल के नरेन्द्र सोनवे को भी कॉन्स्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया है।
अभियान में 38 पुलिस जवानों ने दिया बलिदान
एडीजी, नक्सल विरोधी अभियान वेंकटेश्वर राव ने कहा कि देश भक्ति और जनसेवा हमारा संकल्प है। नक्सल विरोधी अभियान में अब तक 38 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कुछ महीने पहले हुए इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के बलिदान को नमन किया। राज्य सरकार ने हॉक फोर्स ने 882 पदों को स्वीकृत कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक बालाघाट के मार्गदर्शन में सामाजिक सहयोग से जिले में शांति बहाली के लिए कार्य जारी हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us