MP Police Bharti Physical Test: मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती में फिजिकल टेस्ट की तारीखों का ऐलान, जानें कब से कब तक होगा टेस्ट

मध्यप्रदेश पुलिस में 7500 आरक्षक पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT) 23 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के 10 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

MP Police Constable Physical Proficiency Test

MP Police Constable Physical Proficiency Test: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद अब दूसरे चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) की तैयारी पूरी कर ली गई है। 7500 पदों के लिए सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23 फरवरी 2026 से शुरू होगा। पुलिस मुख्यालय ने इस परीक्षा के लिए 10 DIG स्तर के अधिकारियों को केंद्रों का अध्यक्ष नियुक्त किया है, ताकि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

मप्र कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 25 जनवरी 2026 को जारी किया गया। इस लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण में अपनी शारीरिक क्षमता का प्रमाण देना होगा।

MP Police Bharti Physical Test

23 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक टेस्ट

यह परीक्षा 23 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक चलेगी। ध्यान रहे कि 2 मार्च, 3 मार्च और 8 मार्च 2026 को परीक्षा का अवकाश रहेगा। फिजिकल टेस्ट प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से शुरू होगा। उम्मीदवारों को उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र और तिथि की जानकारी सूचना-पत्र (Admit Card) के माध्यम से दी जाएगी, जिसे अभ्यर्थी ESB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Police Bharti Physical Test

इन 10 शहरों में होंगे फिजिकल टेस्ट

प्रशासन ने पारदर्शिता के लिए प्रदेश के 10 प्रमुख स्थलों का चयन किया है,  जहां सफल उम्मीदवारों को दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक के साथ दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।

  • भोपाल: लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद
  • इंदौर: माउंडेट टूप डिपार्टमेंट (MTD) ग्राउंड
  • जबलपुर: 6वीं वाहिनी विसबल परेड ग्राउंड, रांझी
  • ग्वालियर: 14वीं वाहिनी विसबल परेड ग्राउंड, कम्पू
  • उज्जैन: महानंदा एरीना ग्राउंड, देवास रोड
  • सागर: शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड
  • रीवा: 9वीं वाहिनी विसबल परेड ग्राउंड
  • बालाघाट: 36वीं वाहिनी विसबल ग्राउंड
  • रतलाम: भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय, जावरा
  • मुरैना: 5वीं वाहिनी विसबल परेड ग्राउंड

कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था

भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए 10 DIG को परीक्षा केंद्रों का अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही 3 वाहिनी के सेनानियों को मुख्य समिति का सदस्य और 9 सेनानियों को केंद्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवंटित तिथि और स्थान में किसी भी परिस्थिति में बदलाव नहीं किया जाएगा।

आधार e-KYC और जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण निर्देश दस्तावेजों और आधार प्रमाणीकरण को लेकर है। परीक्षण स्थल पर अभ्यर्थियों का आधार e-KYC सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपना ओरिजिनल आधार कार्ड साथ लाएं और सुनिश्चित करें कि उनका बायोमेट्रिक लॉक न हो। इसके अलावा, सभी मूल प्रमाण-पत्र और उनकी स्वयं प्रमाणित फोटोकॉपी सेट साथ लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड के साथ e-KYC सत्यापन और मूल दस्तावेजों का सेट लाना अनिवार्य है।

MP Police Constable Physical Test 2026, MPESB PPT Schedule, Madhya Pradesh Police Recruitment, Constable GD Physical Centers, MP Police Physical Admit Card. MP Police Recruitment | bhopal news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article