पांढुर्णा में मचा बवाल: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, भड़का लोगों का गुस्सा, RTO की गाड़ी में की तोड़फोड़, हाईवे पर चक्काजाम

पांढुर्णा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की, भारी हंगामे के बीच हाईवे पर जाम लगा रहा।

mp pandhurna road accident couple death rto check post protest highway jam hindi news zvj

Pandhurna Road Accident: मध्यप्रदेश के पांढुर्णा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार रात सतनूर बॉर्डर स्थित आरटीओ चेक पोस्ट के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को बेरहमी से कुचल दिया। ट्रक दंपती को करीब 20 फीट तक सड़क पर घसीटता ले गया। दोनों की दर्दनाक मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरटीओ की कथित अवैध वसूली को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने आरटीओ के सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की और नेशनल हाईवे पर करीब साढ़े तीन घंटे तक चक्काजाम किया।

Pandhurna Road Accident, Pandhurna News, Road Accident, RTO Check Post Protest, Couple Death Pandhurna, National Highway Jam, MP Accident News.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article