MP New Rail Project: एमपी से गुजरेगा ईस्ट-वेस्ट रेल फ्रेट कॉरिडोर, इन 6 राज्यों को जोड़ेगा ये Dedicated Freight Corridor

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (Dedicated Freight Corridor) का ऐलान किया हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब देश के सबसे बड़े इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में तैयार होगा।

MP New Rail Project

MP New Rail Project: मध्यप्रदेश के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश देश का इकोनॉमिक हब बनेगा। यह पहचान मिलेगी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से, जिसे केंद्रीय रेल मंत्रालय ने मंजूर किया है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार, 2 फरवरी 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का ऐलान किया हैं। बजट 2026 के बाद रेल मंत्री ने मध्यप्रदेश के लिए बड़े विजन को साझा किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब देश के सबसे बड़े इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में तैयार होगा।

पश्चिमी बंदरगाहों और पूर्वी खदानों को जोड़ेगा कॉरिडोर

ईस्ट-वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पश्चिम बंगाल से शुरू होगा, जो गुजरात तक जाएगा। इसका केंद्र मध्यप्रदेश होगा। जहां से यह कॉरिडोर गुजरेगा। यह कॉरिडोर मध्यप्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को देश के पश्चिमी बंदरगाहों और पूर्वी खदानों से सीधे जोड़ेगा।

औद्योगिक कंटेनर, बल्क कार्गो का मूवमेंट होगा तेज

यह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पश्चिम गंगाल के डांकुनी से शुरू होकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से होकर गुजरात के सूरत तक पहुंचेगा। इस विशेष ट्रैक पर केवल मालगाड़ियां चलेंगी। इससे औद्योगिक कंटेनर, बल्क कार्गो और भारी मशीनरी का मूवमेंट तेज होगा।

ये भी पढ़ें: CG को 7470 करोड़ का रेल बजट: डबल होगी पैसेंजर ट्रेनों की संख्या, खरसिया-परमलकसा और रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन से बदलेगा आदिवासी अंचल

1.18 लाख करोड़ के प्रोजेक्टस पर चल रहा काम

केंद्रीय रेल मंत्री अश्चिनी वैष्णव ने बताया कि बीते साल मध्यप्रदेश को 15 हजार 188 करोड़ रुपए का रेल बजट आवंटित किया है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 1 लाख 18 हजार करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्टस पर काम चल रहा हैं।

मालाव के लिए गेम चेंबर होगा इंदौर-मनमाड़ प्रोजेक्ट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया बहुप्रतीक्षित इंदौर-मनमाड़ प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। यह परियोजना मालवा क्षेत्र के विकास के लिए गेम चेंजर साबित होगी। मध्यप्रदेश में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया गया है। मध्यप्रदेश ने रेलवे के 100% इलेक्ट्रिफिकेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है, जिससे ट्रेनों की गति और पर्यावरण संरक्षण में सुधार हुआ है।

खबर अपडेट की जा रही है

ये भी पढ़ें: New Bullet Train Project: उत्तर प्रदेश में चलेंगी 2 बुलेट ट्रेन, पहली दिल्ली से वाराणसी, दूसरी वाराणसी से पटना होते हुए सिलिगुड़ी तक जाएगी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article