Advertisment

MP में आज वकीलों का विरोध: शिवपुरी में एडवोकेट की हत्या से नाराजी, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट 7 दिन में लागू करने की चेतावनी

मध्यप्रदेश के शिवपुरी (करैरा) में एडवोकट संजय कुमार सक्सेना की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में पूरे प्रदेश के वकीलों ने सोमवार, 16 फरवरी को सुनवाई से अगल रहने का फैसला किया था। जिसके तहत प्रदेश के सभी कोर्ट में हड़ताल जैसा माहौल रहेगा।

author-image
BP Shrivastava
MP Lawyers Protest

MP Lawyers Protest: मध्यप्रदेश के शिवपुरी (करैरा) में एडवोकट संजय कुमार सक्सेना की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में पूरे प्रदेश के वकीलों ने सोमवार, 16 फरवरी को सुनवाई से अगल रहने का फैसला किया था। जिसके तहत प्रदेश के सभी कोर्ट में हड़ताल जैसा माहौल रहेगा।

Advertisment

वकील की हत्या के विरोध में प्रदेश में प्रतिवाद दिवस 

जानकारी के मुताबिक,14 फरवरी को शिवपुरी जिले की करैरा तहसील में एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब वकील यूनिफॉर्म में कोर्ट जा रहे थे।

इससे नाराज वकीलों ने विरोध स्वरूप प्रतिवाद दिवस मनाने का निर्णय लिया है। यह फैसला रविवार, 15 फरवरी को मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल (जबलपुर) की बैठक में लिया गया है। इससे पहले मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जिला बार और हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार ने भी संयुक्त रूप से सोमवार को मामलों की पैरवी न करने का निर्णय लिया था।

MP Lawyers Protest
शिवपुरी में वकील की हत्या के विरोध में पूरे प्रदेश में एडवोकेट विरोध कर रहे। इस दौरान वकीलों ने मामलों की सोमवार को सुनवाई ना करने का निर्णय लिया। जिसके तहत भोपाल जिला कोर्ट में खाली पड़े वकीलों के चैंबर।
Advertisment

एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने निर्णायक जंग होगी

मप्र स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राधेलाल गुप्ता ने कहा कि वकीलों पर लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए अब एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। रविवार दोपहर में सभी सदस्यों की ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें सोमवार को प्रतिवाद दिवस मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया है।

Indore
जबलपुर में भी शिवपुरी में वकील की हत्या के विरोध में एडवोकेट्स ने मामलों की सुनवाई नहीं की और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।

ग्वालियर में पुतला फूंका, नारेबाजी

उधर, ग्वालियर में वकीलों ने विरोध में करैरा थाना पुलिस का पुतला फूंका और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन पाठक के नेतृत्व में वकीलों ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत अन्य मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसएडीएम अतुल सिंह को सौंपा है।

Advertisment
MP Lawyers Protest
ग्वालियर में वकीलों ने विरोध स्वरूप करैरा पुलिस का पुतला फूंका।

वकील बोले- ऐसे में पैरवी कैसे कर पाएंगे

 पाठक ने बताया कि माफिया जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। हम ना कुछ फीस पर गरीब और परेशान लोगों की मदद करते हैं। ऐसे में हमारे एक वकील साथी संजय सक्सेना की शिवपुरी के करैरा में ऐसे ही केस में दूसरे पक्ष ने भाड़े के बदमाशों से हत्या करा दी। यदि माफिया इस तरह ही वकीलों की हत्या कराते रहे तो हम गरीब और बेसहारों लोगों की पैरवी कैसे कर पाएंगे। इसलिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना जरुरी है।

प्रोटेक्शन एक्ट लागू ना होने पर सीएम हाउस का घेराव

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पाठक ने कहा, ग्वालियर में जिला न्यायालय के नवीन भवन के लोकार्पण मौके पर सीएम मोहन यादव ने वादा किया था कि जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाएगा। अब समय आ गया है वह 7 दिन में यह एक्ट लागू करें। यदि ऐसा नहीं होता है तो हम भोपाल जाएंगे और सीएम हाउस का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।

भोजशाला मामले की सुनवाई टली

Bhojshala

शिवपुरी में वकील हत्याकांड के विरोध में सोमवार, 16 फरवरी को धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले की सुनवाई टल गई। अब इस केस में 18 फरवरी को जिला कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज जिला कोर्ट में ASI की सर्वे रिपोर्ट पेश की जानी थी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: एमपी में मौसम का मिजाज गर्म: खंडवा सबसे ज्यादा तपा, 19 जिलों में पारा 30 से ऊपर, 30 जिलों में ठंड कम

Advertisment
चैनल से जुड़ें