MP किसानों के लिए राहत भरी खबर: 100 परसेंट हुआ नुकसान, तो इतने हजार मिलेगा मुलावजा, राजस्व मंत्री का ऐलान

MP Kisan News

MP Kisan News Weather Effect Fasal Muavja:  बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान झेल रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल सर्वे रिपोर्ट पेश कर फसलों के नुकसान की जानकारी दें। इसके आधार पर किसानेां को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके। 

100 परसेंट नुकसान पर मिलेंगे इतने हजार रुपए 

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार जिन भी किसानों की 100 प्रतिशत फसल बर्बाद हुई है उन्हें 
16 हजार प्रति हेक्टर राहत राशि देंगे। इसके अलावा यदि 50 प्रतिशत फसल को नुकसान हुआ है तो भी किसानों को 16 हजार प्रति हेक्टेयर दिए जाएंगे। इसके अलावा जिन किसानों की 25 प्रतिशत फसल बर्बाद हुई है उन्हें साढ़ें नौ हजार रुपए देंगे। 

इन फसलों को हुआ नुकसान

आपको बता दें जिन स्थानों पर फसल चक्र एक महीने आगे चलता है उन फसलों को नुकसान हुआ है। ग्वालियर चंबल आगर मालवा क्षेत्रों में गेंहू की फसल कंप्लीट हो चुकी है। ये फसल कटने के लिए ​तैयार है। इन फसलों को खासतौर पर नुकसान हुआ है। इसके अलावा शाजापुर में भी फसलों को नुकसान हुआ है। 

पीएस को राजस्व मंत्री ने दिए सर्वे के निर्देश 

आपको बता दें राजस्व मंत्री ने सभी कलेक्टर और तहसीलदार स्पॉट पर जाकर फसलों को देखने और सर्वे के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जहां पर भी 100 परसेंट नुकसान हुआ वहां 16 हजार प्रति हेक्टर राहत राशि देंगे। जितनी फसल का नुकसान हुआ है उतना मुआवजा मिलेगा। 

कब मिलेगा किसानों को मुआवजा

मंत्री ने सभी त​हसीलदारों और कलेक्टरों को सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि जैसे ही सर्वे की रिपोर्ट आएगी मुआवजा की राशि किसानों को दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article