MP Bhavantar Yojana Update: किसानों के लिए खुशखबरी, अब सरसों पर भी मिलेगा भावांतर योजना का लाभ, CM का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अब भावांतर योजना में सरसों की फसल को भी शामिल करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरसों की फसल के किसानों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए एमएसपी 6200 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।

MP Kisan Bhavantar Yojana Update

MP Kisan Bhavantar Yojana Update: मध्य प्रदेश में साल 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार खेत से बाजार तक व्यापक सुधार कर किसानों को केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि ऊर्जादाता और उद्यमी बनाने की दिशा में काम कर रही है। प्रदेश को कृषि आधारित एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने की भी रणनीति पर काम चल रहा है। सीएम ने अब सरसों की फसल के लिए भी बड़ा ऐलान किया है।

किसानों को सारसों फसल पर भी मिलेगा भावांतर का लाभ

सीएम यादव ने कहा कि सोयाबीन में लागू की गई भावांतर भुगतान योजना से किसानों को सीधा लाभ मिला है और कमजोर पड़ रही मंडियां फिर से एक्टिव हुई हैं। 
सीएम ने ऐलान किया कि अब सरसों की फसल पर भी किसानों को भावांतर योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है।

इन किसानों को मिलेगा 600 रु. प्रति क्विंटल बोनस

सीएम यादव ने यह भी कहा कि मूंग की जगह उड़द की बुवाई करने वाले किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा, ताकि फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चना, मसूर और तुअर के संबंध में प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है, जिस पर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है।

खबर अपडेट हो रही है...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article