/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/sc-st-civil-judge-exam-training-2026-02-07-12-01-46.jpg)
SC-ST Civil Judge Exam Training: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट एससी-एसटी के उन लॉ ग्रेजुएट और युवा वकीलों को स्पेशल ट्रेनिंग दिलाएगा, जो आगामी सिविल जज भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। जजों को ट्रेनिंग देने वाली संस्था-राज्य न्यायिक अकादमी ने इसका प्रोग्राम तैयार कर लिया है।
राज्य न्यायिक अकादमी ने 2 से 3 महीने का ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया है। जल्द इसकी शुरुआत की जा सकती है। शुरुआत में एक हजार एससी-एसटी के लॉ ग्रेजुएट्स को ट्रेनिंग देने की तैयारी है।
हाईकोर्ट प्रशासन का मानना है कि एससी-एसटी वर्ग के कई उम्मीदवार बड़े संस्थानों में शिक्षा हासिल नहीं कर पाते।
पिछली भर्ती में CJ परीक्षा के पद रह गए थे खाली
पिछले साल ही सिविल जज परीक्षा-2022 के रिजल्ट आए थे। यह परीक्षा 191 खाली पदों के लिए हुई थी। इसमें 121 पद (109 बैकलॉग समेत) अनुसूचित जनजाति (एसटी) के, 18 पद अनुसूचित जाति (एससी), 10 ओबीसी (1 बैकलॉग) वर्ग के थे। इसमें सिर्फ 42 पद ही सामान्य थे। फाइनल रिजल्ट में 89 कैंडिडेट्स सफल हुए। इनमें एससी वर्ग के 3 कैंडिडेट्स थे। एसटी वर्ग के किसी भी कैंडिडेट को सफलता नहीं मिली थी। इस साल यानी 2026 के अंत में सिविल जजों के 199 पदों पर फिर भर्ती परीक्षा होना है।
अकादमी ने सभी जिला-सेशन जजों को लिखा लेटर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य न्यायिक अकादमी ने प्रदेश के सभी प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज और सेशन जज को लेटर लिखा है। जिसमें कहा गया है कि अकादमी सिविल जज जूनियर डिवीजन परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए अजा-अजजा और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के वकीलों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन वाली है। परीक्षा के पात्र ऐसे इच्छुक वकील जिन्होंने तीन साल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में वकालत की है वे इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
ऑनलाइन होगी क्लास
समय : सोमवार से शुक्रवार शाम 4 से 6.30 बजे तक ऑनलाइन क्लास चलेंगी। कहीं से भी अटेंड कर सकेंगे।
विषय : भारतीय संविधान, सिविल प्रक्रिया संहिता, नए आपराधिक कानून, सामान्य अंग्रेजी और कंप्यूटर नॉलेज।
सेंटर : प्रदेश के न्यायिक अधिकारी, सीनियर एडवोकेट और लॉ एक्सपर्ट क्लासेज लेंगे।
यहां कर सकते हैं आवेदनwww.mpsja.mpht.gov.in
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us