भोपाल में लग्जरी ओल्ड एज होम शुरू: इतना देना होगा एक कमरे का किराया, खाने-पीने से लेकर एडवांस केयर तक मिलेंगी ये ​सुविधाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नव निर्मित सर्व सुविधायुक्त, सशुल्क वृद्धाश्रम संध्या-छाया का लोकार्पण शनिवार, 24 जनवरी को किया। इस अवसर पर सीएम ने वृद्धजनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया।

Old Age Home Bhopal

MP First Luxury Old Age Home: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के पत्रकार कॉलोनी स्थित सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नव निर्मित सर्व सुविधायुक्त, सशुल्क वृद्धाश्रम संध्या-छाया का लोकार्पण शनिवार, 24 जनवरी को किया। इस अवसर पर सीएम ने वृद्धजनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया।

बता दें कि भोपाल में ओल्ड एज होम का संचालन RSS की सहयोगी संस्था सेवा भारती करेगी। इस वृद्धाश्रम की खासियत क्या है, इसका किराया कितना होगा, यहां कौन रह सकता है। आइए जानते हैं इन सबके बारे में।

प्रदेश का पहला लग्जरी ओल्ड एज होम

ये राज्य का पहला लग्जरी ओल्ड एज होम ‘संध्या छाया’ है। ये एक पेड लक्जरी वृद्धाश्रम है। जहां बुजुर्गों को घर जैसी सुविधा और होटल जैसा अनुभव मिलेगा। इतना ही नहीं उन्हें इलाज की बेहतर सुविधा भी यहां मिलेगी।

लोकार्पण की 3 तस्वीरें

old Age home
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में लग्जरी ओल्ड एज होम 'संध्या छाया' का 24 जनवरी को लोकार्पण किया।
old Age home 2
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में लग्जरी ओल्ड एज होम के लोकार्पण मौके पर बुजुर्गों का सम्मान किया।
old Age home3
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में लग्जरी ओल्ड एज होम का मुआयना करते हुए।

कहां है 'संध्या छाया'?

यह वृद्धाश्रम भोपाल के लिंक रोड नंबर-3, पत्रकार कॉलोनी में बनाया गया है। इस 5 एकड़ भूमि में फैले परिसर को राज्य सरकार की देखरेख में PWD (लोक निर्माण विभाग) ने लगभग 26 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया है। ये देखने में किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है।

रुकने की सुविधा: कितने रूम और कितने बुजुर्ग ?

वृद्धाश्रम में कुल 56 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था की गई है। हर कमरे में सुंदर और आरामदायक फर्नीचर के साथ स्टडी टेबल, बालकनी, वार्डरोब और हर परिस्थिति के लिए इमरजेंसी अलार्म बेल लगाई गई है।

रूम टाइपसंख्याविशेषताएं
सिंगल रूम12AC, फ्रिज, माइक्रोवेव, ड्राई किचन, अटैच्ड बाथरूम, इमरजेंसी बेल, बालकनी
डबल रूम22कपल या दो बुजुर्गों के लिए, सभी लग्जरी सुविधाओं सहित

यह एक पेड ओल्ड एज होम है। यहां रहने के लिए बुजुर्गों को शुल्क देना होगा

विकल्पशुल्क प्रति माहविवरण
सिंगल रूम₹49,500एक व्यक्ति
डबल रूम₹82,000दो व्यक्ति (₹41,000 प्रति व्यक्ति)
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article