/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/abkari-arakshak-bharti-2024-farzibada-fir-2026-03-04-10-11-35.jpg)
MP ESB Excise Constable Recruitment-2024 Fraud Update: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती-2024 में आए फर्जीवाड़ा के बाद अब इसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के रतलाम में हुए पेपर के लीक होने के बाद 12 परीक्षार्थियों पर तो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लेकिन इस परीक्षा का ठेका कराने वाली मुंबई की विवादित कंपनी एप्टेक लिमिटेड का ​दर्ज रिपोर्ट में कहीं नाम का जिक्र नहीं है। जबकि जानकारी के अनुसार इस कंपनी को उत्तर प्रदेश यानी यूपी और असम ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है।
रतलाम का पब्लिक स्कूल परीक्षा के लिए बैन
इस पेपर लकी फर्जीवाड़ा के सामने आने के बाद ईएसबी द्वारा कार्रवाई करते हुए पेपर लीक वाले सेंटर रतलाम पब्लिक स्कूल को बैन कर दिया गया है। यानी अभी फिलहाल इस सेंटर पर आगे कोई भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।
एफआईआर में नहीं नाम, सवालों के घेरे में ईएसबी
आपको बता देंं इस तरह की कार्रवाई के बाद अब ईएसबी की कार्यप्रणाली फिर सवालों के घेरे आ गई है। वो इसलिए क्योंकि ईएसबी ने इस आबकारी आरक्षक भर्ती-2024 फर्जीवाड़ा मामले में आधे घंटे में पेपर सॉल्व करने वाले 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर हुई, पर इस परीक्षा को कराने का ठेका लेने वाली मुंबई की विवादित कंपनी एप्टेक लिमिटेड का नाम एफआईआर में कहीं नहीं है। जबकि इस कंपनी को उत्तर प्रदेश और असम जैसे राज्य ब्लैकलिस्ट कर चुके हैं। इतना ही नहीं जम्मू-कश्मीर से लेकर लद्दाख तक में इसके खिलाफ पेपर लीक और स्क्रीन शेयरिंग करने को लेकर केस दर्ज हो चुका हैं।
क्या है पूरा मामला
दरअसल ईएसबी ने 2024 में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा कराई थी। जिसका 5 फरवरी को रिजल्ट आया। इसमें ESB ने हाई पसेंटाइल वाले टॉपर्स के डेटा की जांच की, तो पता चला कि ये 12 कैंडिडेट्स पहले पुलिस भर्ती और अन्य परीक्षाएं भी दे चुके हैं, लेकिन कभी भी इनके 50 अंक भी नहीं आए आए थे।
आबकारी भर्ती में अचानक इन्होंने 90 से ज्यादा अंक (100 पर्सेंटाइल) हासिल कर लिए। सीसीटीवी और एग्जामिनेशन डेस्क के डेटा से खुलासा हुआ कि इन कैंडिडेट्स की एग्जाम सेंटर पर किसी व्यक्ति ने मदद की है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us