/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/mp-cm-mohan-yadav-pariksha-par-samvad-subhash-excellence-school-bhopal-board-exams-tips-hindi-news-zvj-2026-02-09-23-51-02.jpg)
भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित ‘परीक्षा पर संवाद’ कार्यक्रम आयोजित।
MP CM Mohan Yadav Pariksha Par Samvad: मध्यप्रदेश में मंगलवार, 10 फरवरी से शुरू हो रही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को एक अलग ही अंदाज में नजर आए। भोपाल के शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 'परीक्षा पर संवाद' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एक राजनेता नहीं, बल्कि एक मनोवैज्ञानिक और अभिभावक की भूमिका में दिखे।
उन्होंने छात्रों के मन के डर को दूर किया और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का मूलमंत्र दिया। उन्होंने छात्रों को तनाव मुक्त रहने, सकारात्मक सोच अपनाने और समय प्रबंधन के व्यावहारिक टिप्स दिए। मुख्यमंत्री ने खुद को हॉस्टल में रहने वाले बच्चों का 'गार्जियन' बताया।
CM ने स्टूडेंट्स से की परीक्षा पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपना वादा निभाते हुए सोमवार को भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं से खुलकर बात की। उन्होंने साइकोलोजिस्ट की तरह पहले तो विद्यार्थियों के मन का भाव जाना, फिर उसके बाद उनसे चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत में ही बच्चों का दिल जीत लिया जब उन्होंने कहा, "मैं यहाँ हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का गार्जियन बनकर आया हूँ।" मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके करियर, पढ़ाई के तरीके और परीक्षा के तनाव पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा की शुभकामनाएं दी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/mp-cm-mohan-yadav-pariksha-par-samvad-44-2026-02-10-00-07-27.jpeg)
लक्ष्य पर नजर और मेहनत ही जीत का आधार
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा केवल अंकों का मूल्यांकन नहीं है, बल्कि यह आपके अनुशासन और धैर्य की परीक्षा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन की कसौटी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन की पहचान है। उन्होंने स्टूडेंट्स को तनाव से मुक्त रहकर, सकारात्मक सोच और सही समय प्रबंधन के साथ परीक्षा देने के व्यावहारिक सुझाव दिए। साथ ही बच्चों से चर्चा करते हुए कई सवालों के जवाब दिए, समाधान किया।
उन्होंने बच्चों से उनके सपनों के बारे में पूछा, जिस पर विद्यार्थियों ने डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और राजनेता बनने की इच्छा जाहिर की। सीएम ने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य स्पष्ट रखें और उसे पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पर चर्चा' अभियान का उदाहरण देते हुए कहा कि परीक्षा को तनाव के रूप में नहीं, बल्कि एक उत्सव के रूप में देखना चाहिए।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/mp-cm-mohan-yadav-pariksha-par-samvad-1-2026-02-10-00-10-04.jpeg)
एकाग्रता और चिंतन-मनन पर जोर
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि छात्र केवल रटें नहीं, बल्कि जो पढ़ रहे हैं उस पर चिंतन-मनन भी करें। उन्होंने कहा कि एकाग्रचित्त होकर की गई पढ़ाई लंबे समय तक याद रहती है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे असफलता से घबराएं नहीं। यदि पहली बार में मनचाहा परिणाम न मिले, तो दोगुने आत्मविश्वास के साथ पुनः प्रयास करें, क्योंकि सफलता निरंतर प्रयासों से ही प्राप्त होती है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/mp-cm-mohan-yadav-pariksha-par-samvad-2026-02-10-00-11-18.jpeg)
स्कूल में परीक्षा पर संवाद कार्यक्रम
दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग ने शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में परीक्षा पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के मन में उठने वाली तरह-तरह की शंकाओं और उनके समाधान पर चर्चा की। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों से संवाद किया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/mp-cm-mohan-yadav-pariksha-par-samvad-2-2026-02-10-00-11-38.jpeg)
प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली से लें प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुशासन और दूरदर्शिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह पीएम मोदी देश को प्रगति के पथ पर ले जा रहे हैं, उसी तरह विद्यार्थियों को भी अपने जीवन में अनुशासन उतारना चाहिए। उन्होंने सकारात्मक सोच (Positive Thinking) को परीक्षा की सबसे बड़ी शक्ति बताया।
शिक्षा मंत्री ने बताया 'परीक्षा एक उत्सव'
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अक्सर बच्चे परीक्षा का नाम सुनकर दबाव महसूस करते हैं, लेकिन यह अवसर अपनी प्रतिभा दिखाने का है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री हर साल बच्चों का मार्गदर्शन करते हैं, उसी कड़ी में राज्य सरकार ने भी यह संवाद आयोजित किया है ताकि छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ सके। कार्यक्रम में सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. संजय गोयल, आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय शिल्पा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी-विद्यार्थी उपस्थित थे।
CM Mohan Yadav Pariksha Par Samvad, Pariksha Par Samvad, CM Mohan Yadav, MP Board Exams 2026, Subhash Excellence School Bhopal, Student Exam Tips, MP School Education Department, Bhopal news, mp news, MP Board
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us