/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/mp-bureaucracy-news-11-ias-transfer-manish-singh-pr-commissioner-list-hindi-news-zvj-2026-02-14-14-28-56.jpg)
MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को नई धार देने के लिए शुक्रवार की आधी रात को एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति जनसंपर्क विभाग में हुई है, जहां 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह ने एक बार फिर आयुक्त जनसंपर्क के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
मनीष सिंह ने ग्रहण किया पदभार
वरिष्ठ अधिकारी मनीष सिंह ने शनिवार को जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान आयुक्त दीपक सक्सेना ने उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पदभार संभालने के तुरंत बाद मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। मनीष सिंह इससे पहले भी जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अब वे 'मध्य प्रदेश माध्यम' के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
आधी रात को बदले गए विभागों के मुखिया
मध्यप्रदेश में देर रात जारी हुई तबादला सूची ने प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जारी इस सूची में जनसंपर्क, आबकारी और वन विभाग जैसे महत्वपूर्ण महकमों में शीर्ष स्तर पर बदलाव किए गए हैं।
मनीष सिंह की जनसंपर्क में 'पावरफुल' वापसी
मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर 2009 बैच के अनुभवी आईएएस अधिकारी मनीष सिंह पर भरोसा जताया है। उन्हें दोबारा जनसंपर्क आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीष सिंह पहले भी इस पद पर रह चुके हैं, इसलिए उन्हें विभाग के कामकाज का गहरा अनुभव है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/ias-manish-singh-pr-commissioner-2026-02-14-14-40-34.jpeg)
मनीष सिंह के पास रहेंगे ये अहम विभाग
- जनसंपर्क विभाग: विभाग के मुखिया और मध्यप्रदेश माध्यम के एमडी।
- परिवहन और जेल विभाग: ये विभाग पहले की तरह उनके पास बने रहेंगे।
- अतिरिक्त प्रभार: उन्हें मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/ias-manish-singh-pr-commissioner-1-2026-02-14-14-42-41.jpeg)
क्यों हुआ यह बदलाव?
खबरों की मानें तो मुख्यमंत्री जनसंपर्क विभाग के कामकाज से संतुष्ट नहीं थे। यही बड़ी वजह है कि विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक जनसंपर्क आयुक्त का पद संभाल रहे दीपक कुमार सक्सेना को यहाँ से हटाकर आबकारी आयुक्त (ग्वालियर) नियुक्त किया गया है। विभाग की छवि सुधारने और कामकाज में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री ने मनीष सिंह जैसे अनुभवी अधिकारी को वापस इस मोर्चे पर तैनात किया है।
आईएएस मनीष सिंह कौन हैं?
मध्यप्रदेश कैडर के मनीष सिंह (1997/2009 बैच) की गिनती राज्य के सबसे प्रभावशाली और परिणाम देने वाले (Result-oriented) अधिकारियों में होती है। वे अपनी बेबाक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1996-97 में पीएससी (PSC) अफसर के रूप में काम शुरू किया था और उनकी अच्छी कार्यशैली को देखते हुए 2009 में उन्हें आईएएस (IAS) पद दिया गया।
मनीष सिंह मध्य प्रदेश कैडर के बहुत ही चर्चित और सीनियर आईएएस (IAS) अधिकारी हैं। वे इंदौर में कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर जैसे बड़े पदों पर रह चुके हैं। इंदौर को स्वच्छता में आगे ले जाने में उनका बड़ा हाथ रहा है।
इन विभागों को संभाला
- मेट्रो: वे एमपी मेट्रो रेल के एमडी (MD) रह चुके हैं।
- जेल और परिवहन: जेल और ट्रांसपोर्ट विभाग में सचिव (Secretary) के पद पर काम किया है।
- हाउसिंग बोर्ड: गृह निर्माण मंडल में कमिश्नर की जिम्मेदारी निभाई है।
- जनसंपर्क: वे पहले भी जनसंपर्क विभाग के मुखिया (कमिश्नर) रह चुके हैं। शासन की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए वे पहले भी जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us