/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/new-poster-1-70-2026-02-18-14-07-40.jpg)
MP Budget 2026: मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार ने आज यानी बुधवार को अपना तीसरा बजट पेश किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सुबह 11 बजे बजट भाषण की शुरुआत की। इस बार कोई सूटकेस नहीं बल्कि टैबलेट लेकर विधानसभा पहुंचे। यह बजट 4.65 लाख करोड़ रुपए का है । मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।
- Feb 18, 2026 12:32 IST
मध्यप्रदेश में नहीं लगेगा कोई नया टैक्स
वित्त मंत्री ने कहा कि, बजट में मध्य प्रदेश में कोई नया टैक्स न लगाने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने स्पष्ट किया कि राज्य के बजट में किसी भी नए कर का प्रावधान नहीं किया गया है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त कर बोझ नहीं पड़ेगा।
- Feb 18, 2026 12:22 IST
पर्यावरण क्षेत्र के लिए 6 हजार 151 करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि, कृषि वानिकी योजना शुरू की जाएगी। इससे सरकार आमदनी बढ़ाने का काम करेगी। वन पर्यावरण क्षेत्र के लिए 6 हजार 151 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
- Feb 18, 2026 12:20 IST
PM आवास के लिए 6 हजार 850 करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री ने कहा कि, 6 हजार 850 करोड़ पीएम आवास के लिए प्रावधान किया गया है। पीएम जनमन के लिए 900 करोड़, जी रामजी के लिए 10440 करोड़ बजट तय किया गया है। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के लिए 40062 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है।
- पीएम आवास योजना के लिए 6850 करोड़ के बजट का प्रावधान
- तीर्थ दर्शन योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान
- धर्मस्व विभाग के लिए 2055 करोड़ का प्रावधान
- स्वच्छ भारत मिशन के लिए 400 करोड़ का प्रावधान
- Feb 18, 2026 12:13 IST
सिंहस्थ के लिए 13 हजार 857 करोड़ के बजट का प्रावधान
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/new-poster-1-69-2026-02-18-12-13-51.jpg)
उज्जैन सिंहस्थ (कुंभ मेला) 2028 में आयोजित होगा, जो 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा। उज्जैन में सिंहस्थ के लिए 13 हजार 857 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।
- Feb 18, 2026 12:10 IST
8वीं तक के छात्रों को मिलेगा टेट्रा पैक में दूध
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि विभिन्न महिला कल्याण योजनाओं के लिए कुल 1 लाख 27 हजार 555 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जबकि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 23 हजार 747 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और उज्जैन में 472 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया है।
- Feb 18, 2026 12:04 IST
सड़कों की मरम्मत के लिए 12,690 करोड़
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि, मुख्यमंत्री मजरा-टोला योजना के तहत 20,900 किलोमीटर सड़क बनाने का स्टेटस दिया गया है। सड़कों की मरम्मत के लिए 12,690 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं, युवा परिवारों के महानगरों की ओर बढ़ते पलायन के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से 'संध्या छाया' कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
- Feb 18, 2026 11:58 IST
विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता
वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि, शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 7 लाख 95 हजार विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। जिसमें वे बिना किसी रूकावट के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। वहीं जो 'प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे' हैं उनके लिए सरदार पटेल कोचिंग योजना के अंतर्गत 4 हजार विद्यार्थियों को लाभ देने का लक्ष्य तय किया गया है। वहीं इसमें अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, घुमक्कड़ एवं अर्ध-घुमक्कड़ समुदायों के विकास के लिए 1,651 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
- Feb 18, 2026 11:54 IST
लाड़ली बहनों के लिए 23 हजार 882 करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि, बजट में लाड़ली बहनों के लिए 23 हजार 882 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही राज्य में नारी कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लिए कुल 1 लाख 27 हजार 555 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। मध्य प्रदेश में करीब 1.25 करोड़ महिलाएं लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी हैं, जिन्हें हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- Feb 18, 2026 11:50 IST
खेल एवं युवा कल्याण के लिए 815 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/whatsapp-image-2026-2026-02-18-12-26-57.jpeg)
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सीएम युवा शक्ति योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में सर्व सुलभ स्टेडियम बनाने की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें कल्याण विभाग के लिए 815 करोड़ का बजट का प्रावधान है। वहीं लाड़ली लक्ष्मी योजना में 52 लाख 29 हजार बालिकाओं को लाभान्वित भी किया गया है। वहीं आदिवासियों के लिए 259 गांवों का कायाकल्प कर 793 करोड़ का प्रावधान किया है।
- Feb 18, 2026 11:44 IST
श्रम विभाग के लिए 1 हजार 335 करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि, आगामी वित्तीय वर्ष के लिए श्रम विभाग के लिए 1335 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है। इसके पोछे का उद्देश्य मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों और गरीब वर्ग को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना है।
- Feb 18, 2026 11:31 IST
किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे 1 लाख सोलर पंप -वित्त मंत्री
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/cm-mohan-2026-02-18-11-34-55.jpeg)
वित्त मंत्री ने कहा कि ₹3,000 करोड़ की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत हर साल कुल 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भावांतर योजना की सफलता से प्रभावित होकर अन्य राज्यों ने भी इसमें रुचि दिखाई है।
कृषक उन्नति योजना की घोषणा की गई है, जिसमें किसानों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान करने का प्रावधान रखा गया है। साथ ही जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 21 लाख 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को पंजीकृत किया गया है।
कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों के लिए 81 हजार 910 करोड़ का प्रावधान
- किसानों को 1 लाख 15 हजार करोड़ के वित्तीय संसाधन दिए जाएंगे
- मछली उत्पादन के लिए 412 करोड़ का प्रावधान
- Feb 18, 2026 11:24 IST
रोलिंग बजट
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/whatsapp-image-2026-2026-02-18-11-24-01.jpeg)
रोलिंग बजट एक ऐसी प्रक्रिया होती है, जिसमें हर साल या तय समयांतराल पर आने वाले सालों को जोड़ते हुए बजट को लगातार संशोधित और अपडेट किया जाता है। अगर हम आसान भाषा में कहें तो बजट को एक बार बनाकर छोड़ा नहीं जाता, बल्कि हर साल नई परिस्थितियों और जरूरतों के मुताबिक उसमें बदलाव किया जाता है।
- Feb 18, 2026 11:12 IST
वित्त मंत्री- हमारा उद्देश्य हर हाथ को काम देना
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 2026-27 का बजट पेश कर रहे है। बजट के भाषण में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। युवाओं को रोजगार देना। युवाओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का दायित्व है। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्रथम पंक्ति में लाने वाली सरकार असंभव को संभव में बदलने वाली सरकार है।
- Feb 18, 2026 10:50 IST
बजट को लेकर मोहन कैबिनेट की मंजूरी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/whatsapp-image-2026-02-18-10-58-58.jpeg)
आज मध्य प्रदेश का बजट 2026-27 पेश होने वाला है। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें बजट की मंजूरी मिल गई है। अब बस थोड़ी देर में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट पेश करेंगे।
- Feb 18, 2026 10:39 IST
वित्त मंत्री-जनता को समर्पित बजट
बजट क लेकर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि यह बजट जनता के लिए है और उन्हें पूरी तरह से समर्पित है। यह बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा।
- Feb 18, 2026 10:16 IST
वित्त मंत्री ने की घर में पूजा-अर्चना
डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (Finance Minister Jagdish Devda) आज मोहन सरकार का तीसरी बार MP का बजट पेश करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने आवास में पूजा-अर्चना की। वहीं बजट पेश करने से पहले मंत्री जगदीश देवड़ा की पत्नी ने उनका तिलक कर दही चक्कर खिलाया। उन्होंने बजट से जुड़ा टैबलेट भी मीडिया को दिखाया। वहीं मंत्री जगदीश देवड़ा की पत्नी ने उनका तिलक कर घर से विदा किया.
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us