एमपी बोर्ड परीक्षा 2026: सावधान स्टूडेंट्स! सोशल मीडिया पर 'लीक पेपर' के नाम पर ठगी का जाल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर

मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी 'लीक पेपर' बेचकर छात्रों को ठगा जा रहा है। भोपाल साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर छात्रों को अलर्ट किया है।

mp board exam cyber crime advisory fake paper leak alert hindi news zvj

MP Board Exam Alert।

MP Board Exam Paper Leak Advisory: मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू होते ही साइबर अपराधियों ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है। 10वीं और 12वीं के छात्रों को अच्छे अंकों का लालच देकर ठग सोशल मीडिया पर 'लीक पेपर' बेचने का दावा कर रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस कमिश्नरेट भोपाल ने एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने साफ किया है कि इंटरनेट पर वायरल हो रहे प्रश्नपत्र पूरी तरह फर्जी हैं और छात्र इनके झांसे में आकर अपना भविष्य और पैसा बर्बाद न करें। बोर्ड परीक्षा से जुड़ी किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट ही देखें।

बोर्ड परीक्षा से पहले साइबर ठग सक्रिय

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं नजदीक हैं। ऐसे समय में छात्रों और अभिभावकों के बीच घबराहट का फायदा उठाने के लिए साइबर अपराधियों का गिरोह सक्रिय हो गया है। मध्यप्रदेश साइबर पुलिस ने 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर लीक पेपर के नाम पर हो रही ठगी से सावधान रहें।

भोपाल साइबर क्राइम पुलिस के संज्ञान में आया है कि कई जालसाज टेलीग्राम, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ग्रुप बनाकर यह दावा कर रहे हैं कि उनके पास बोर्ड परीक्षा के असली प्रश्नपत्र मौजूद हैं।

जाल में कैसे फंसाते हैं शातिर ठग?

ये ठग छात्रों को विश्वास दिलाने के लिए प्रश्नपत्र के कुछ हिस्से या हाथ से लिखे 'सॉल्यूशन' साझा करते हैं। इसके बाद वे पूरे पेपर के बदले छात्रों से ऑनलाइन पेमेंट (UPI या अन्य माध्यम) के जरिए मोटी रकम की मांग करते हैं। साइबर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से धोखाधड़ी है और इन फर्जी पेपर्स का वास्तविक परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं होता।

सोशल मीडिया ग्रुप्स पर पुलिस की पैनी नजर

साइबर सेल ने बताया कि टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर कई ऐसे संदिग्ध ग्रुप मिले हैं जो पेपर लीक की अफवाह फैला रहे हैं। पुलिस इन ग्रुप्स के एडमिन और संदिग्ध नंबरों की जांच कर रही है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही ऐसे किसी ग्रुप का हिस्सा बनें।

MP Board Exam Paper Leak Advisory 1
मध्यप्रदेश साइबर पुलिस ने 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

फर्जी पेपर खरीदना भी है 'अपराध'

एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि पेपर लीक के नाम पर पैसे का लेन-देन करना या फर्जी प्रश्नपत्रों को फैलाना कानूनन अपराध है। सोशल मीडिया पर फर्जी पेपर या अफवाह फैलाना कानूनन अपराध है, यदि कोई छात्र या व्यक्ति ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इससे छात्र का करियर भी दांव पर लग सकता है। (MP Board Exam 2026 10th 12th)

आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

साइबर पुलिस ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे केवल एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या अपने स्कूल प्रशासन द्वारा दी गई सूचनाओं को ही सच मानें। परीक्षा का असली प्रश्नपत्र केवल परीक्षा केंद्र पर ही मिलता है।

पुलिस ने छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करने और अभिभावकों को जालसाजों से बचने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि परीक्षा का कोई शॉर्टकट नहीं होता, वे अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें, फर्जी पेपर के लिए किसी को भी भुगतान न करें।

असली पेपर सिर्फ परीक्षा केंद्र पर

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा का असली प्रश्नपत्र केवल और केवल निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही मिलता है। सोशल मीडिया या अन्य डिजिटल माध्यमों पर उपलब्ध कोई भी पेपर पूरी तरह फर्जी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि संदिग्ध मैसेज या लिंक को आगे फॉरवर्ड करना भी कानूनन गलत हो सकता है, इसे फैलाने के बजाय तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें।

यदि आपके पास कोई संदिग्ध पेपर आता है या आप ठगी का शिकार होते हैं, तो इन आधिकारिक माध्यमों का उपयोग करें... 

  • साइबर क्राइम भोपाल हेल्पलाइन: 9479990636
  • राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर: 1930
  • आधिकारिक पोर्टल: www.cybercrime.gov.in
  • स्थानीय मदद: आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

MP Board Exam Alert, mp board exam cyber crime, MP Board Exam Paper Leak Advisory, MP Board Exam 2026, Paper Leak Rumors, Cyber Crime Bhopal Advisory, Fake Paper Alert, MP 10th 12th Board Exams, MP Board News in Hindi

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article