MP में 10 फरवरी से बोर्ड परीक्षा: 12वीं के अंग्रेजी के पेपर से शुरुआत, एग्जाम सेंटर में 8.30 के बाद प्रवेश नहीं, 16 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से शुूरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं में करीब 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। जिनके लिए प्रदेश भर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

MP Board Exams 2026

MP Board Exams 2026: मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। इन परीक्षाओं में करीब 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। जिनके लिए प्रदेश भर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सबसे बड़ी और अहम खास बात... स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर पर हार हाल में आधा घंटे पहले यानी 8.30 बजे से पहले पहुंचाना होगा, वरना प्रवेश नहीं मिलेगा।सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी।

सीसीटीवी- वीडियोग्राफी

एमपी बोर्ड ने नकल पर अंकुश लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्न-पत्र निकालने तक की वीडियोग्राफी की जाएगी।  इससे पेपर की सुरक्षा पर पूरी तरह सुनिश्चित हो सकेगी। 

हर स्टूडेंट्स तक पहुंचेगा संशोधित टाइम टेबल

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कुछ समय पहले संशोधित टाइम टेबल भी जारी किया है। छात्र को किसी तरह का भ्रम न हो, इसके लिए हर स्कूल को हर बच्चे तक यह टाइम टेबल पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए थे।

परीक्षाओं के दबाव से बच्चों को नॉर्मल रखने के लिए काउंसिलिंग दी जा रही है। विशेषज्ञों की पैरेंट्स को सलाह कि वे बच्चों को एग्जाम में बेहतर तरीके से सपोर्ट करें। इसके लिए टिप्स भी दिए हैं।

16 लाख से ज्यादा छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा

इस बार प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 16 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इनमें 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी कक्षा 10वीं की परीक्षा देंगे, जबकि करीब 7 लाख छात्र 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, नकलमुक्त और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने महीनों पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं।

3856 एग्जाम सेंटर, हर जिले में सख्त इंतजाम

बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरे प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजधानी भोपाल में 10वीं के 30 हजार 746 और 12वीं के 26 हजार 627 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इन छात्रों के लिए भोपाल में कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं।

इनमें से दो स्क्वॉड विकासखंड स्तर पर और दो जिला स्तर पर काम करेंगे। हर स्क्वॉड में तीन-तीन सदस्य होंगे और तीनों पुलिस या प्रशासनिक स्तर के अधिकारी होंगे, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई कर सकें।

संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे

नकल और अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए इस बार बोर्ड ने तकनीक का भरपूर इस्तेमाल करने की तैयारी की है। प्रशासन ने संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की पहचान कर वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन केंद्रों पर होने वाली गतिविधियों पर भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सीधी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा, थानों से प्रश्न-पत्र निकालने के दौरान भी वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है और सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की गई है। जिससे परीक्षा प्रक्रिया की हर कड़ी पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे।

संशोधित टाइमटेबल सभी छात्रों तक पहुंचाने के निर्देश

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित टाइमटेबल की जानकारी हर हाल में छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाई जाए। इसके लिए

 स्कूलों को कहा गया है कि वे नोटिस बोर्ड, मॉर्निंग असेंबली और अभिभावक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए यह सूचना तुरंत शेयर करें। शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी छात्र पुरानी तारीखों के भरोसे परीक्षा से वंचित न रह जाए।

परीक्षा केंद्रों पर 30 मिनट पहले तक प्रवेश

जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल एनके अहिरवार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में सख्त व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे के बाद किसी भी हालत में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ रोकने के भी इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं और नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

MP Board Exam 2026 Revised Schedule

MP Board Exam Date 2026 Revised 1

MP Board Exam 2026 Revised Schedule news

हर जिले के 5-5 केंद्रों की सीधी मॉनिटरिंग

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा प्रदेश के हर जिले में पांच-पांच परीक्षा केंद्रों को विशेष मॉनिटरिंग के लिए सिलेक्ट किया है। इन केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सीधे भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय से की जाएगी। इसके अलावा, औचक निरीक्षण के लिए उड़नदस्ते भी अलर्ट रहेंगे, जिनमें शिक्षा विभाग के साथ प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: भोपाल के 47 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: भानपुर, टीटी नगर, रचना नगर समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article