MP IAS Transfer List: मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, मनीष सिंह जनसंपर्क आयुक्त और दीपक सक्सेना एक्साइज ​कमिश्नर की जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त और दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त नियुक्त किया गया है।

MP IAS Transfer List news

MP IAS Transfer List: मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार की आधी रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में जनसंपर्क, आबकारी, वन विभाग और बिजली कंपनियों के शीर्ष पदों पर बदलाव किए गए हैं। इस सूची में मनीष सिंह और दीपक सक्सेना जैसे अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें महत्वपूर्ण विभागों की कमान दी गई है। साथ ही, राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आधी रात को चली ट्रांसफर एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश में देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला। वल्लभ भवन से जारी आदेश के अनुसार, एमपी में 11 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए है। मनीष सिंह को मध्यप्रदेश का नया जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। वहीं, आबकारी विभाग में भी बड़ा बदलाव करते हुए दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त (Excise Commissioner) की जिम्मेदारी दी गई है। 2009 बैच के आईएएस अजय गुप्ता को जबलपुर विद्युत कंपनी को नया प्रबंध संचालक (MD) बनाया गया है। 

प्रमुख सचिव और आयुक्तों के दायित्वों में बदलाव

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल को अब अपर मुख्य सचिव (ACS) स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग बनाया गया है। वहीं, संदीप यादव को वन विभाग के साथ-साथ प्रवासी भारतीय विभाग के प्रमुख सचिव (PS) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अभिजीत अग्रवाल को आबकारी आयुक्त के पद से हटाकर राज्य सहकारी विपणन संघ (Markfed) का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

MP IAS Transfer List 1111

MP IAS Transfer List 1111111111

उमाशंकर भार्गव को राजभवन से वापस बुलाया

विद्युत क्षेत्र में भी बदलाव किए गए हैं, 2009 बैच के आईएएस अजय गुप्ता को जबलपुर (पूर्व क्षेत्र) विद्युत कंपनी का एमडी बनाया गया है। उमाशंकर भार्गव को राजभवन से वापस बुलाकर किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग में संचालक की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी जगह सुनील दुबे (पूर्व सीईओ भिंड जिला पंचायत) अब राज्यपाल के उप सचिव की भूमिका निभाएंगे।

जिला पंचायतों में नए CEO की तैनाती

प्रशासनिक सर्जरी का असर जिलों में भी दिखा है। संघमित्रा गौतम को अलीराजपुर जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है, जबकि कमल सोलंकी रायसेन जिला पंचायत के नए सीईओ होंगे। आगर मालवा की सीईओ रहीं नंदा भलावे को अब राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में अपर संचालक की जिम्मेदारी मिली है।

4 SAS अधिकारियों का तबादला

आईएएस अधिकारियों के साथ ही 4 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी स्थानांतरित किया गया है:

  • राकेश शर्मा: एमडी, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी।
  • भुरला सिंह सोलंकी: CEO, जिला पंचायत आगर मालवा।
  • मिलिंद कुमार नागदेव: CEO, जिला पंचायत खरगौन।
  • वीर सिंह चौहान: CEO, जिला पंचायत भिंड।

MP IAS Transfer List, Manish Singh PR Commissioner, Deepak Saxena Excise Commissioner, MP Bureaucracy News, IAS Transfer MP, Government Order MP, Administrative Shifting MP, MP Transfer, MP News IAS Manish Singh PR Commissioner 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article