Advertisment

MP 27% OBC Reservation Case: मप्र में 3 महीने में होगा 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण मामले का फैसला, हाईकोर्ट में स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई, SC का आदेश जारी

मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के मामले में MP हाईकोर्ट ही फैसला करेगा। 3 महीने में मामले की सुनवाई पूरी करके फैसला देना होगा। इसके लिए हाईकोर्ट की स्पेशल बेंच बनेगी। सुप्रीम कोर्ट ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

author-image
Rahul Garhwal
MP 27 percent OBC Reservation Case High Court Special Bench Supreme Court order release hindi news

MP 27 percent OBC Reservation Case: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई 3 महीने में पूरी करके फैसला देना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। मामले की सुनवाई पूरी करने के लिए MP हाईकोर्ट में स्पेशल बेंच बनाई जाएगी।

Advertisment

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

MP 27 percent OBC Reservation Case High Court

MP 27 percent OBC Reservation Case news

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में क्या लिखा

उपर्युक्त तथ्यों के मद्देनजर, हम इन अपीलों, विशेष अनुमति याचिकाओं, स्थानांतरित मामलों तथा रिट याचिकाओं के समूह को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय को प्रेषित (रिमांड) करते हैं। माननीय मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया जाता है कि इन मामलों की सुनवाई के लिए एक विशेष पीठ का गठन करें।

लंबे समय से लंबित होने तथा तात्कालिकता को ध्यान में रखते हुए, यह अनुरोध किया जाता है कि जिस पीठ को ये मामले सौंपे जाएँ, वह आज से तीन माह के भीतर इन चुनौतियों पर सुनवाई कर उनका निस्तारण करे। जिस पीठ के समक्ष ये मामले प्रस्तुत किए जाएँगे, वह प्रतिवादी पक्षों द्वारा दायर अंतरिम आवेदनों (IAs) पर भी विचार कर सकती है।

हमने मामले के गुण-दोष (मेरिट) या रिट याचिकाओं के अंतिम निस्तारण तक लागू रहने वाली अंतरिम व्यवस्था पर कोई राय व्यक्त नहीं की है।

Advertisment

सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दिया कोई ओपिनियन

सुप्रीम कोर्ट ने आधिकारिक आदेश में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को 3 महीने में स्पेशल बेंच बनाकर इस केस को डिस्पोजल करने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपनी तरफ से इस केस में कोई ओपिनियन नहीं दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने MP हाईकोर्ट ट्रांसफर किया केस

सुप्रीम कोर्ट ने अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से जुड़े सभी मामले वापस हाईकोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को कहा है कि इन मामलों की सुनवाई के लिए विशेष बेंच का गठन कर वरीयता के आधार पर 3 माह में निराकरण करें। छत्तीसगढ़ राज्य के मामलो में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 मई 2023 को पारित अंतरिम आदेश में 50 फीसदी की सीमा से ज्यादा 68 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की अनुमति प्रदान की गई है।

supreme court news
सुप्रीम कोर्ट

13% अतिरिक्त कोटे पर लगी रोक जारी रहेगी

19 फरवरी को 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सभी संबंधित याचिकाओं को वापस मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (जबलपुर हाईकोर्ट) ट्रांसफर कर दिया था। साथ ही बढ़े हुए 13 प्रतिशत OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट की पुरानी अंतरिम रोक फिलहाल जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि हाईकोर्ट ही इस आरक्षण कानून की संवैधानिकता और कानूनी वैधता की विस्तृत जांच करेगा। 13% अतिरिक्त कोटे पर लगी रोक जारी रहेगी।

Advertisment

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार चाहे तो उसी अंतरिम आदेश की अवधारणा के अनुक्रम में आरक्षण लागू कर सकती है। दरअसल, राज्य सरकार ने पूर्व में सभी पदों पर सार्वजनिक रोजगार में 'अन्य पिछड़ा वर्ग' के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया था। इसे चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में इसके विरोध और पक्ष में कई याचिकाएं दायर हुईं। बाद में सरकार ने ओबीसी आरक्षण से जुड़े अधिकतर मामले सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर करा लिए। ओबीसी वर्ग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर, वरुण ठाकुर, विनायक प्रसाद शाह ने पक्ष रखा तथा मध्य प्रदेश शासन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता केएम नटराज तथा धीरेन्द्र सिंह परमार ने पक्ष रखा था।

mp hc obc reservation
मध्यप्रदेश हाईकोर्ठ

क्या है 27% आरक्षण का विवाद ?

विवाद की शुरुआत साल 2019 में हुई थी, जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ओबीसी आरक्षण को 14% से बढ़ाकर 27% कर दिया था। इस फैसले के बाद मध्यप्रदेश में कुल आरक्षण की सीमा 63% तक पहुँच गई, जो सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई 50% की अधिकतम सीमा का उल्लंघन माना गया। इसके खिलाफ कई याचिकाएं दायर हुईं, जिसके बाद जबलपुर हाईकोर्ट ने बढ़े हुए 13% कोटे पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

ये खबर भी पढ़ें:MPPSC से चयनित CEO और BDO की जिलों में पोस्टिंग, जिला-जनपद पंचायतों में होंगे तैनात

Advertisment

MP में 2019 से 13 फीसदी पद होल्ड

मध्यप्रदेश सरकार ने साल 2022 में 87-13 फीसदी का फॉर्मूला लागू किया था। इसके बाद से PSC और ESB की हर भर्ती में 13 फीसदी पदों का रिजल्ट होल्ड किया जाता है। करीब 1 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स रिजल्ट के इंतजार में हैं।

mp OBC reservation MP OBC Reservation Case Update MP OBC Reservation Case MP OBC Reservation Update MP OBC Reservation 27 percent MP OBC Reservation Controversy Update MP High Court Special Bench OBC Reservation Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें