मंत्री विजय शाह पार्टी मुख्यालय तलब: प्रदेश BJP अध्यक्ष से बंद कमरे में चर्चा, सुप्रीम कोर्ट में 9 फरवरी को देना है जवाब

मंत्री विजय शाह को बीजेपी मुख्यालय तलब किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से बंद कमरे में चर्चा हुई। सुप्रीम कोर्ट में कर्नल सोफिया वाले मामले में 9 फरवरी को सुनवाई है।

Minister Vijay Shah Controversy bjp colonel sophia hindi news

Minister Vijay Shah Controversy: कर्नल सोफिया को लेकर दिए बयान MP के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के मामले में मध्यप्रदेश सरकार को 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में जवाब देना है। इससे पहले शुक्रवार को भोपाल बीजेपी कार्यालय पहुंचे मंत्री शाह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बंद कमरे में बातचीत की।

मीटिंग के बाद सीधे रवाना हुए मंत्री शाह

मीटिंग के बाद बीजेपी कार्यालय से निकलकर मंत्री विजय शाह सीधे रवाना हो गए। उन्होंने मीडिया से मीटिंग को लेकर कोई बातचीत नहीं की।

MP सरकार को 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में देना है जवाब

मध्यप्रदेश सरकार को 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन (प्रोसिक्यूशन) की मंजूरी के मामले में अपना जवाब दाखिल करना है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को 15 दिनों में फैसला लेने के निर्देश दिए थे।

क्या रहेगा MP सरकार का रुख

सूत्रों के मुताबिक मध्यप्रदेश सरकार मंत्री विजय शाह के मामले में सुप्रीम कोर्ट से और वक्त मांग सकती है। तर्क ये दिया जाएगा कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। विस्तृत परीक्षण जरूरी है। यही रुख शुरुआत से मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) का भी है।

ये खबर भी पढ़ें: मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती में फिजिकल टेस्ट की तारीखों का ऐलान, जानें कब से कब तक होगा टेस्ट

मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी

vijay shah

एमपी के मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान देते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी का बिना नाम लिए कहा कि कटे-पिटे लोगों को हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article