MP Junior Doctors Strike Postponed: मप्र में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 16 मार्च तक स्थगित, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मिलने के बाद फैसला, दिनभर इलाज के लिए भटके मरीज

मध्यप्रदेश में लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 16 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। जूडा की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं।

MP Junior Doctors strike postponed 16 March hindi news

MP Junior Doctors Strike Postponed 16 March: मध्यप्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 16 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर 9 मार्च, सोमवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल की थी। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज इलाज के लिए परेशान हुए और दिनभर भटके।

जूडा की हड़ताल 16 मार्च तक स्थगित

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने मप्र के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त के साथ संयुक्त बैठक के बाद हड़ताल 16 मार्च तक स्थगित करने का फैसला किया।

9 मार्च को हड़ताल पर चले गए थे MP के 8 हजार जूनियर डॉक्टर

लंबित स्टाइपेंड संशोधन और 2021 के समझौते को लागू करने की मांग को लेकर 9 मार्च को मध्यप्रदेश के करीब 8 हजार जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। इस बीच जबलपुर पहुंचे डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करके उनसे काम पर लौटने की अपील की थी।

(खबर अपडेट हो रही है)

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article