MP में कृषक वर्ष 2026 का शुभारंभ: कृषि रथ और ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम मोहन यादव, किसानों के विकास के लिए होंगे प्रयास

मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव कृषक वर्ष 2026 का शुभारंभ करेंगे। राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम कृषि रथ और ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाएंगे।

Krishak Varsh 2026 CM Mohan Yadav speech update hindi news bhopal

Krishak Varsh 2026: मध्यप्रदेश में कृषक वर्ष 2026 का शुभारंभ होने जा रहा है। भोपाल के जंबूरी मैदान में दोपहर 1 बजे कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ सीएम मोहन यादव करेंगे।

कृषि रथ और ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी

मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 12 बजे कोकता बायपास पर कृषि रथ और किसानों की ट्रैक्टर रैली को फ्लैग ऑफ करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के किसानों को कृषक कल्याण वर्ष में संचालित की जाने वाली गतिविधियों से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम में किसानों को राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और कृषक कल्याण वर्ष में होने वाले कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

कृषक कल्याण वर्ष के फोकस सेक्टर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष के फोकस सेक्टर उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य-पालन और खाद्य प्रसंस्करण हैं। कृषि को लाभकारी, स्थायी एवं तकनीक आधारित रोजगार सृजन मॉडल में परिवर्तित करना है। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य-पालन और वानिकी को एकीकृत करते हुए जिला स्तरीय क्लस्टर आधारित विकास को बढ़ावा देना है।

ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि इसी के साथ उच्च उत्पादकता, प्राकृतिक खेती, डिजिटल सेवा, कृषि प्रसंस्करण आदि के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना और कृषि आधारित क्षेत्र जैसे एग्री-टेक, ड्रोन सेवा, एफपीओ प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण, हाइाड्रोपोनिक्स आदि में ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला कृषि

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कृषि और समृद्ध क्षेत्र मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। प्रदेश में कल्याणकारी जहाँ एक ओर कृषि बजट में लगातार वृद्धि की जा रही है, वहीं किसानों के लिये कई योजनाएँ भी संचालित की जा रही हैं। इसमें प्रमुख रूप से किसानों से उनकी उपज समर्थन मूल्य पर क्रय करना, सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिये भावांतर योजना, अतिवृष्टि, कीट-व्याधि एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत राशि का वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना, रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना शामिल हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article