भोपाल में 'किन्नर जिहाद': हिंदू किन्नरों को गोमांस खिलाकर तुड़वाया व्रत, इस्लाम कबूल कराने के लिए लोहे की रॉड से पीटा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 'किन्नर जिहाद' का मामला सामने आया है। हिंदू किन्नरों ने सुरैया नायक पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने, गोमांस खिलाने और विरोध करने पर लोहे की रॉड से पीटने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

kinnar jihad bhopal suraiya nayak forced conversion allegations madhya pradesh hindi news zvj

(रिपोर्ट- सनी मालवीय, भोपाल)

Bhopal Kinnar Jihad Case: मध्यप्रदेश में लव जिहाद और लैंड जिहाद के बाद अब 'किन्नर जिहाद' (Kinnar Jihad) को लेकर बवाल मच गया है। सागर के बाद अब राजधानी भोपाल से दिल दहला देने वाली खबरें आ रही हैं, जहाँ दर्जनों हिंदू किन्नरों ने एक मुस्लिम किन्नर गुरु सुरैया नायक पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें न केवल गोमांस खाने पर मजबूर किया गया, बल्कि मना करने पर उन्हें बेरहमी से पीटा गया। पीड़ितों के अनुसार, उन्हें लोहे की रॉड से पीटा गया और उनके नवरात्रि के उपवास को जबरदस्ती तुड़वाया गया।

क्या है पूरा मामला?

भोपाल में धर्म परिवर्तन के दबाव और प्रताड़ना का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भोपाल में दो दर्जन से ज्यादा किन्नर पिछले तीन दिनों से डर के मारे एक कमरे में बंद रहने को मजबूर हैं। इन किन्नरों का आरोप है कि सुरैया नायक नाम की एक किन्नर उन पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव बना रही है।

गोमांस खिलाने और व्रत तुड़वाने का आरोप

पीड़ित किन्नरों ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें जबरन गोमांस (Beef) खिलाया गया। इतना ही नहीं, जो किन्नर हिंदू परंपराओं का पालन करते हुए नवरात्रि का उपवास रख रहे थे, उन्हें डरा-धमकाकर और मारपीट कर उनका उपवास भी तुड़वाया गया। पीड़ितों का कहना है कि उनकी धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत किया जा रहा है।

लोहे की रॉड से हमला और 'कन्वर्जन' की साजिश

आरोपों के मुताबिक, जो किन्नर सुरैया नायक की बात मानने से इनकार करते हैं, उनके साथ हिंसक व्यवहार किया जाता है। कई पीड़ितों ने कहा कि धर्म परिवर्तन से मना करने पर उन्हें लोहे की रॉड से मारा-पीटा गया। इसे किन्नर समाज के बीच 'इस्लामिक कन्वर्जन' की एक सोची-समझी साजिश बताया जा रहा है।

सागर के बाद अब भोपाल में प्रताड़ना

गौरतलब है कि कुछ समय पहले सागर जिले में भी इसी तरह के 'किन्नर जिहाद' का मामला आया था। अब भोपाल में इस तरह के मामले सामने आने से यह मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक रूप से गरमा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से डरे हुए किन्नरों ने अब पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Bhopal Kinnar Jihad Case, Kinnar Jihad, Bhopal Kinnar Jihad, Kinnar Suraiya Nayak, Bhopal News, Forced Conversion MP, Kinnar Conversion, MP Crime news, bhopal Crime news, Hindu Kinnar Allegations

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article