MP के मंत्री Kailash Vijayvargiya ने की Digvijay Singh की तारीफ: RSS के पक्ष में किए X पोस्ट पर पूर्व CM को बताया साहसी

Kailash Vijayvargiya Digvijay Singh: मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को साहसी बताया है।

Kailash Vijayvargiya

Kailash Vijayvargiya Digvijay Singh: मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को साहसी बताया है।

दरअसल, राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 27 दिसंबर 2025 को एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बीजेपी (mpbjp) नेता लालकृष्ण अडवानी और पीएम नरेंद्र मोदी का फोटो शेयर कर आरएसएस की तारीफ की। उनके इस पोस्ट से प्रदेश से लेकर केंद्र तक राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इसको लेकर कांग्रेस में उनका जमकर विरोध शुरू हो गया है। इस बीच एमपी के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस (Congress) पर तंज कसा है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को साहसी बताया। (mp congress) (MP news hindi news)

यही लोकतंत्र की असली खूबसूरती है

एमपी के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स पर पोस्ट में लिखा हैं कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन सच कहने का साहस भी होना चाहिए जो हर किसी में नहीं होता। कैलाश विजयवर्गीय ने आरएसएस  की तारीफ करके अपने साहसी होने का परिचय दिया है। हालांकि, इससे दिल्ली दरबार में उनके नंबर अवश्य कम हुए होंगे, पर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के अंदर 50 के दशक के नेता सरदार पटेल और अन्य नेताओं की उस परम्परा पर चलने का काम किया है जो सच कहने की हिम्मत रखते थे। यही लोकतंत्र की असली खूबसूरती है।

दिग्विजय सिंह ने ये किया था पोस्ट

27 दिसंबर 2025 को राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा था कि Quora site पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयं सेवक व जनसंघ बीजेपी का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संघटन की शक्ति है। जय सिया राम।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article